|

10 बेस्ट एक्सरसाइज कमर और पेट कम करने के लिए| 10 Best Exercise To Reduce Waist And Stomach Fat In Hindi

कमर और पेट | Waist And Stomach:

मोटापा आज के समय में एक सामान्य समस्या बन गई है जिसकी वजह से हर कोई परेशान है। मोटापा कम करने के लिए सबसे बेस्ट तरीका है एक्सरसाइज करना और डाइट में स्वस्थ पदार्थों को शामिल करना इससे आपको वजन घटाने में काफी मदद मिलेगी।

आज के समय में हर कोई सुंदर दिखने के लिए कही तरीके आजमाते है जिसमे एक है फिट रहना हर कोई चाहता है उनका शरीर फिट हो वो हर तरह के कपड़े पहन सके। कही लोग वजन कम करने के लिए कही तरह के जूस का सेवन करते है जिनसे उन्हें वजन कम करने में मदद मिलती है।

वजन कम करने के लिए कही लोग दवाइयों का इस्तेमाल करते है जिनसे कही बार साइड इफेक्ट्स भी हो सकता है। कमर और पेट के आस पास की चर्बी को पिघलाना बहुत ही मुश्किल काम है इसलिए आप कुछ एक्सरसाइज को रोजाना करके अपने पेट और कमर की चर्बी को कम कर सकते है। हाइट बढ़ाने के लिए घर में कुछ आसान एक्सरसाइज कर सकते है जिससे हाइट जल्दी बढ़ेगी।

एक्सरसाइज से कमर और पेट को कम करें

आज यहां इस आर्टिकल में हम कुछ एक्सरसाइज के बारे में जानेंगे जो आपको पेट और कमर के आस-पास की चर्बी को पिघलाने में आपकी मदद करेगा।

बेस्ट एक्सरसाइज कमर और पेट कम करने के लिए | Best Exercise To Reduce Waist And Stomach:

1. जंपिंग जैक | Jumping Jack:

जंपिंग जैक एक हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज है जो कैलोरी को जल्दी बर्न करने में मदद करती है। यह आपकी बॉडी का फैट कम करने के साथ उसे टोंड बनाने में मदद करती है। इस एक्सरसाइज से हार्ट को स्वस्थ रखा जाता है इसे करने से हार्ट में ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

यह एक्सरसाइज तेजी से वजन कम करने में मदद करती है, तनाव को दूर करने में मदद करता है, नींद अच्छी आती है और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। इस एक्सरसाइज से कमर और पेट की चर्बी घटने में मदद मिलती है। इसे आप घर में आराम से कर सकते है।

2. रस्सी कूदे | Skipping:

रस्सी लगभग हम सभी ने अपने बचपन में खेल कूद के समय में बहुत कूदी है लेकिन रस्सी कूदने के कही सारे फायदे है। यह आपको तेजी से वजन कम करने में मदद करता है और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है और शरीर में संतुलन बनाए रखता है।

रस्सी आप दिन में 10 मिनट तक कूद सकते है इससे आपको जल्दी वजन कम होने में मदद मिलेगी।

3. स्क्वाट | Squat:

स्क्वाट चर्बी को पिघलाने में बेहद फायदेमंद होता है इसे करने से जल्दी से चर्बी कम होती है। यह जांघों, कुल्हो और कमर की चर्बी को कम करने में मदद करता है। इसके करने से कही सारे फायदे है बड़ी बड़ी एक्ट्रेस भी अपने आपको फिट रखने के लिए स्क्वाट्स करते है।

स्क्वाट आपको कमर और पेट की चर्बी कम करने के साथ ही मांसपेशियों को मजबूत बनाने का काम करता है। इसको करने से आपकी सेक्सुअल लाइफ सुधरती है, पाचन को बेहतर बनाता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

4. साइड क्रंचेस | Side Crunches:

साइड क्रंचेस करने के कही सारे फायदे है ये आपको पेट और कमर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने का काम करता है। इसे करने से आपकी कैलोरी बर्न होती है, पोस्चर इंप्रूव होता है जो आपकी बॉडी फ्लेक्सिबल बनती है।

5. साइड प्लेक्स | Side Plex:

साइड प्लेक्स एक्सरसाइज आपको पेट और कमर की चर्बी पिघलाने में मदद करता है। इसको हाई इंटेंसिटी से करने से जल्दी जल्दी वजन कम होने लगता है। यह एक्सरसाइज कोर मसल्स को टारगेट करता है इससे कमर और पेट की मांसपेशियां मजबूत बनती है।

6. हील टच एक्सरसाइज | Heel Touch Exercise:

यह एक्सरसाइज करने से कैलोरी बर्न होती है और पेट की चर्बी जल्दी से कम होने लगती है। यह एक्सरसाइज पेट और कमर पर मौजूद फैट को कम करने में मदद करता है और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।

इसे आप आसानी से अपने घर में भी कर सकते है. शुरुआत में धीरे धीरे करे फिर थोड़ा रेपिटेशन और सेट्स बढ़ाए।

7. रनिंग | Running:

रनिंग करना हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है इससे आप आसानी से वजन कम कर सकते है। रनिंग करने से वजन तेजी से कम होने लगता है ये कैलोरी कम करने में काफी मदद करता है। रोजाना 1 घंटे रनिंग करने से महीने में 5 से 6 किलो तक वजन कम किया जा सकता है।

8. स्टैंडिंग साइड रिच | Standing Side Rich:

स्टैंडिंग साइड रिच को आप घर में आसानी से करके अपने वजन को कम कर सकते है। इस एक्सरसाइज को आप करके अपने पेट और कमर को आसानी से कम कर सकते है। रेगुलर इस एक्सरसाइज को करके अपने वजन को आसानी से कम करें।

9. बायसाइकिल क्रंचेस | Bicycle Crunches:

बायसाइकिल क्रंचेस करने के कही सारे फायदे है ये पेट के ऊपरी हिस्से की मांसपेशियों को एक्टिव करता है। कोर के लिए एक बहुत बढ़िया एक्सरसाइज है ये एक्सरसाइज करने से साइड और फ्रंट के आक्रषक एब्स भी बना सकते है।

इस एक्सरसाइज को करते समय ध्यान से नही करने पर उसका इतना फायदा नहीं मिलता है जितना मिलना चाहिए। ध्यान रखें ये एक्सरसाइज करते वक्त सही पोजिशन में बैठे और गर्दन को बार-बार न घुमाएं।

10. नी टू एल्बो | Knee To Elbow:

नी टू एल्बो करने के कही सारे फायदे है ये कमर और पेट की चर्बी को कम करने में मदद करती है। ये एक्सरसाइज रोजाना करने से न सिर्फ चर्बी कम होती है बल्कि शरीर भी टोन हो जाता है। इस एक्सरसाइज को आसानी से आप घर में कर सकते है इसके लिए आपको किसी भी तरह की कोई टूल की जरुरत नहीं है।

पेट की चर्बी बढ़ने के कारण | Reasons For Increased Belly Fat:

पेट की चर्बी बढ़ने के कई कारण हो सकते है –

  • जरुरत से ज्यादा खाना खाने से वजन बढ़ सकता है।
  • अस्वस्थ पदार्थों का सेवन करने से।
  • ज्यादा शराब का सेवन करने से लीवर की बीमारी और सूजन जैसी समस्या हो सकती है।
  • शारीरिक गतिविधियों को न के बराबर करने से भी वजन बढ़ सकता है।
  • आंत संबंधी समस्या होने पर वजन बढ़ सकता है।
  • नींद कम लेने से ज्यादा भूख लगती है जिसकी वजह से वजन बढ़ सकता है।
  • आनुवंशिक समस्या भी वजन बढ़ाने में मदद करते है।

पेट की चर्बी कम करने के तरीके | Ways To Reduce Belly Fat:

  • प्रोटीन से भरपूर आहार को अपनी डाइट में शामिल करें।
  • रेगूलर व्यायाम करें।
  • खूब सारा पानी और तरल पदार्थ पिएं।
  • हींग का सेवन करें।
  • शराब का सेवन न करें।
  • ट्रांस फैट से बचें।

कमर और पेट की चर्बी कम करने के लिए क्या खाएं | What To Eat To Reduce Waist And Belly Fat:

  1. गोभी
  2. गाजर
  3. पनीर
  4. मछली
  5. ब्रोकली
  6. स्प्राउटस
  7. पालक
  8. अलसी
  9. अखरोट
  10. फल।

कमर और पेट की चर्बी कम करने के लिए क्या पिएं | What To Drink To Reduce Waist And Belly Fat:

  1. नींबू पुदीना ड्रिंक
  2. दालचीनी का पानी
  3. मैथी का पानी
  4. जीरे का पानी
  5. अजवाइन का पानी
  6. सौंफ का पानी
  7. सब्जा पानी
  8. शहद का पानी।

यह भी जानें: वजन कम करने के लिए अपनाएं ये हेल्थी फूड्स।

1. पेट और कमर को पतला कैसे करें?

पेट और कमर को पतला करने के लिए आप एक्सरसाइज करे इससे आप आसानी से वजन कम कर सकते है. अगर आप शारीरिक रुप से सक्रिय रहेंगे तो आपको पेट और कमर की चर्बी जल्दी से कम करने में मदद मिलेगी।

2. एक हफ्ते में अपनी कमर कम कैसे करें?

एक हफ्ते मे अपनी कमर कम करने के लिए कार्डियो करे, व्यायाम करें और साथ में स्वस्थ आहार ले जिसमे कैलोरी और वसा कम हो इससे आपको जल्दी से पेट और कमर की चर्बी कम होने में मदद मिलेगी।

3. मोटापा कैसे कम करें?

मोटापा कम करने के लिए ये तरीके अपनाएं।
1. चीनी से दूरी बनाए।
2. प्रोटीन का सेवन करें।
3. खाने में फाइबर की मात्रा बढ़ाएं।
4. अधिक पानी पिएं।
5. खाने को धीरे धीरे चबा कर खाएं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *