|

8 आयुर्वेदिक तेल के फायदे: स्वास्थ्य और सौंदर्य के लिए प्राकृतिक उपाय | Benefits Of 8 Ayurvedic Oil: Natural Remedy For Health And Beauty

आयुर्वेदिक तेल | Ayurvedic Oil:

आयुर्वेदिक अर्थात जीवन का अध्ययन करने वाली एक चिकित्सा प्रणाली। आयुर्वेदिक पदार्थ सदियों से त्वचा के लिए, बालों के लिए और जीवन को बेहतर बनाने के लिए किया जाता आ रहा है। आयुर्वेद में चिकित्सा उपचारों के साथ आहार, स्वास्थय, व्यायाम और जीवन शैली को शामिल किया जाता है।

आयुर्वेदिक तेलों का इस्तेमाल सदियों से हमारी त्वचा और हमारे बालों को स्वस्थ रखने के लिए किया जाता आ रहा है। आयुर्वेदिक तेल हमारे शरीर को पोषण देने का काम करते है। इन तेलों से शरीर की मालिश करने पर हमारा शरीर मजबूत बनता है।

आयुर्वेदिक तेल

आयुर्वेदिक तेल हमारी त्वचा को चमकदार बनाता है और त्वचा पर होने वाले निशानों को कम करता है। यह तेल सूजन और जलन को कम करता है। आयुर्वेदिक तेल को दैनिक जीवन में उपयोग करने के अनगिनत फायदे है।

बालों में लगाने के लिए आयुर्वेदिक तेल के फायदे | Benefits Of Ayurvedic Oil For Hair:

1. आंवले का तेल | Amla Oil:

आंवले के तेल में विटामिन सी, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व पाए जाते है जो आपके बालों को बढ़ाने में मदद करता है। इस तेल को बालों में लगाकर अच्छे से मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और रुसी जैसी समस्या से छुटकारा दिलाता है। यह तेल बाल झड़ने से रोकता है व बालों को लंबा और घना बनाने में मदद करता है।

आंवले का तेल त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है ये आपके चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों को कम करता है। ये त्वचा को हाइड्रेट बनाए रखता है। ये चेहरे पर होने वाली झुरियों को कम करता है और सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा की रक्षा करता है। ये डार्क स्पॉट जैसी समस्या नहीं होने देता है। शरीर में आने वाली सूजन को कम करने में मदद करता है।

2. मैथी का तेल | Fenugreek Oil:

मैथी के तेल में पाया जाने वाला फाइटोएस्ट्रोजन बालों को लंबा और घना बनाता है। मैथी में आयरन और प्रोटीन भरपुर मात्रा में होता है और ये दोनों बालों को हेल्थी बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है। यह तेल बालों का झड़ना कम करता है व बालों को लंबा और घना बनाने में मदद करता है।

मैथी के तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी और फाइबर के गुण पाए जाते है जो पाचन संबंधी समस्या को कम करता है। यह तेल शुगर जैसी समस्या के इलाज में भी मदद करता है। इसे चेहरे पर लगाने से पिंपल्स जैसी समस्या दूर होती है और सूजन को कम करने में मदद करता है।

3. प्याज का तेल | Onion Oil:

प्याज के तेल में एंजाइम पाया जाता है जो बालों को बढ़ाता है और नए बाल उगाने में मदद करता है। प्याज का रस बनाकर बालों में लगाने से बाल बढ़ते है और हेयर फॉल जैसी समस्या कम होती है। ये सफेद बालों को काला बनाने में मदद करता है। इसे लगाने से स्कैल्प में किसी भी प्रकार का बैक्टिरियल इन्फेक्शन नही होता है। यह स्कैल्प के पीएच लेवल को बैलेंस्ड करता है और बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर का काम करता है।

प्याज के तेल को त्वचा पर लगाने से त्वचा पर मौजूद मुंहासे कम होते है। पिगमेंटेशन की समस्या से छुटकारा दिलाता है। त्वचा को नरम बनाता है। यह तेल पाचन तंत्र के लिए भी बेहद फायदेमंद है ये पाचन तंत्र में मौजूद बैक्टीरिया को मारकर पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है।

4. करी पत्ते का तेल | Curry Leaves Oil:

करी पत्ते का तेल बालों को टूटने से बचाता है। यह तेल बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकता है। इसमें पाए जानें वाले तत्व आयरन, कैल्शियम व फॉस्फोरस बालों की हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। इस तेल से स्कैल्प में मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और रुसी जैसी समस्या से निजात दिलाता है।

करी पत्ते में कही सारे पोषक तत्व पाए जाते है जैसे विटामिन ए, बी, सी और एंटी ऑक्सीडेंट जो त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करते है। ये त्वचा को टेन होने से बचाता है। करी पत्ते में मौजूद पोषक तत्व एक्स्ट्रा ऑयल को कम करते है और पिंपल्स और मुंहासे जैसी समस्या से छुटकारा दिलाते है।

5. लौकी का तेल | Bottle Gourd Oil:

लौकी का तेल बालों में नमी बनाए रखने में मदद करता है। इस तेल से स्कैल्प में मसाज करने से डैंड्रफ जैसी समस्या नही होती है। लौकी के तेल में कही सारे पोषक तत्व पाए जाते है जैसी की राइबोफ्लोविन, मैग्निज, थायमिन, आयरन, पोटेशियम, जिंक, मैग्नीशियम और विटामिन सी ये बालों की जड़ों को मजबूत बनाते है व बालों को लंबा और घना बनाने में मदद करता है।

लौकी के तेल को त्वचा पर लगाने से त्वचा मॉइश्चराइज होती है। ये त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है। इसे त्वचा पर लगाने से टैनिंग जैसी समस्या नही होती है। यह त्वचा पर मौजूद डेड स्किन परतों को हटाता है। यह तेल चेहरे पर मौजूद गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है।

6. शिकाकाई | Shikakai:

शिकाकाई में विटामिन और एंटी ऑक्सीडेंट भरपुर मात्रा में पाए जाते है जो बालों को दोबारा उगाने में मदद करते है। बालों को बढ़ाने के लिए इस तेल का आप भरोसा कर सकते है ये तेल सदियों से बालों को झड़ने से रोकता है व बालों को लंबा और घना बनाता है। शिकाकाई तेल में मौजूद एंटी बैक्टिरियल गुण खुजली और डैंड्रफ को कम करता है।

शिकाकाई तेल में मौजूद एंटी बैक्टिरियल गुण झुरिया और फाइन लाइंस की समस्या को कम करने में मदद करता है। यह बढ़ती उम्र के लक्षणों को दूर करता है और त्वचा को जवान बनाए रखता है।

7. ब्राह्मी | Brahmi:

इस तेल में एलक्लॉइड होता है जो प्रोटीन को सक्रिय करता है और बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह बालों को झड़ने से रोकने के लिए कही सालो से आयुर्वेदिक दवा के रुप में काम में लिया जाता है। इसे बालों में लगाने से आपके बाल लंबे, सुंदर व स्वस्थ बनते है। यह बालों को सफेद होने से बचाता है।

यह तेल त्वचा पर लगाने से त्वचा जीवंत होती है। यह त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है जिससे त्वचा की बनावट बेहतर होती है। ये त्वचा के रंग को हल्का करने में मदद करता है। यह कोलेजन को बढ़ाता है जिससे त्वचा लंबे समय तक जवां बनी रहती है।

यह भी जानें: बालों में रुसी को कम करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय।

त्वचा पर लगाने के अनगिनत फायदे आयुर्वेदिक तेल के | Ayurvedic Oil Has Unlimited Benefits Of Applying It On The Skin:

  • त्वचा में नमी बनाए रखता है।
  • झुरियो को कम करने में मदद करता है।
  • त्वचा को यूवी किरण और प्रदूषण विषाक्त पदार्थों से बचाता है।
  • नाभी में तेल लगाने से त्वचा चमकदार बनती है।
  • दाग-धब्बों और झाइयों को कम करता है।
  • त्वचा के रंग को हल्का करता है।
  • त्वचा को मुलायम बनाता है।

मार्केट में उपलब्ध आयुर्वेदिक तेल | Ayurvedic Oil Available In The Market:

  • इंदुलेखा बृंघा आयुर्वेदिक तेल।
  • डाबर वाटिका नीलीभृंघा 21 हेयर ग्रोथ ऑयल।
  • देवला आयुर्वेदिक झरण तेल।
  • केरल आयुर्वेद नीलीब्रिंगादी केरम हेयर ऑयल।
  • भृंघराज तेल।
  • केश किंग।
  • सेसा हेयर ऑयल।
  • आदिवासी हर्बल हेयर ऑयल।

यह भी जानें: बालों के लिए अच्छे है ये आयुर्वेदिक तेल।

लंबे बालों के लिए घर पर तैयार करें यह आयुर्वेदिक तेल | Prepare This Aayurvedic Oil At Home For Long Hair:

लंबे और घने बालों के लिए आप घर में मौजूद प्राकृतिक पदार्थ से तेल बना सकते है जो आपके बालों को हेयर फॉल जैसी समस्या से छुटकारा दिलाता है। ये तेल आपके बालों को पोषण देने का काम करते है ये न सिर्फ आपके बालों को झड़ने से रोकता है बल्कि आपके बालों को लंबा बनाने में मदद करता है।

  • करी पत्ता तेल।
  • कलौंजी तेल।
  • प्याज का तेल।
  • आंवला तेल।
  • मैथी सीड्स और करी पत्ता तेल।

1. सबसे अच्छा आयुर्वेदिक तेल कोनसा है?

सरसों का तेल सबसे बेस्ट तेल माना जाता है इसे खाने में और कही सारे कामों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस तेल में विटामिन ई, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे कही पोषक तत्व पाए जाते है जो आपके जोड़ो को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद करता है।

2. आयुर्वेदिक तेल किस काम में आता है?

आयुर्वेदिक तेल के कही सारे फायदे है ये तेल शरीर को पोषक तत्व देने का काम करते है और शरीर के अंगो को फिर से जीवंत करने के शक्ति होती है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *