| | |

5 तरीके हिमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए | 5 Best Way To Increase Hemoglobin, Reason, Symptoms

हिमोग्लोबिन | Hemoglobin:

किसी भी उम्र के व्यक्ति के लिए हीमोग्लोबिन की कमी होना नुकसानदायक साबित हो सकता है। भारत में सभी उम्र की 51 फीसदी महिलाएं प्रेगनेंसी के दौरान एनीमिया से ग्रस्त होती है। प्रेगनेंसी और पीरियड्स के कारण ये परेशानी पुरुषों से ज्यादा महिलाओं में होती है।

हिमोग्लोबिन आपके खून में मौजूद एक प्रोटीन होता है जो लाल रक्त कोशिकाओं में पाया जाता है। यह कोषिकाएं शरीर के चारों और ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। शरीर के किसी भी अंग में ऑक्सीजन कम या ज्यादा हो जाए तो उसे हीमोग्लोबिन ही बैलेंस करता है।

हिमोग्लोबिन

हीमोग्लोबिन की कमी | Low Hemoglobin:

हिमोग्लोबिन की कमी से आप कही शारीरिक रोग से ग्रसित हो सकते है। हिमोग्लोबिन की कमी से एनीमिया के शिकार हो सकते है। पुरुषों और महिलाओं में हीमोग्लोबिन रेंज अलग-अलग होता है। हिमोग्लोबिन का लेवल उम्र और महिला या पुरुष होने पर निर्भर करता है। हिमोग्लोबिन को बढ़ाने के लिए डाइट में हेल्थी फूड्स का सेवन करें और हेल्थी ड्रिंक का सेवन करें।

आज यहां इस आर्टिकल में हम हीमोग्लोबिन की कमी से होने वाले रोग और उनके लक्षणो को जानेंगे।

हीमोग्लोबीन कम होने के लक्षण | Symptoms Of Low Hemoglobin:

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी को पौष्टिक और पर्याप्त मात्रा में आहार लेने की सलाह दी जाती है। इसका कारण है शरीर को प्रोटीन, विटामीन और सभी आवश्यक खनिज की पूर्ती होना। हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं में पाया जाने वाला प्रोटीन है जिसकी कमी से शरीर में खून की मात्रा घट जाती है। इस स्थिति में एनीमिया रोग होने की संभावना होती है और कही बार ये रोग जानलेवा हो सकता है।

  1. डिप्रेशन।
  2. मानसिक स्वास्थ्य पर असर।
  3. चिड़चिड़ापन।
  4. सिर दर्द।
  5. घबराहट।
  6. थकान।
  7. चक्कर आना।
  8. एकाग्रता में कमी।
  9. सांस फूलना।
  10. कमजोरी।

महिलाओं और बुजुर्गो को यह बीमारी होने का खतरा अधिक होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार रेगुलर स्वस्थ भोजन किया जाता तो हीमोग्लोबिन की कमी को आसानी से दूर कर सकते है।

हिमोग्लोबिन कैसे बढ़ाएं | How To Increase Hemoglobin:

1. आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करे | Eat Iron Rich Foods:

शरीर में आयरन की कमी होने पर स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। आयरन शरीर के लिए जरूरी मिनरल है, आयरन की कमी से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने लगती है। आयरन की कमी होने पर शरीर में लाल रक्त कोषिकाएं कम हो जाती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए आपको आयरन भरपुर फूड्स का सेवन करना चाहिए।

2. फोलिक एसिड का सेवन बढ़ाएं | Increase Folic Acid Intake:

फोलिक एसिड का सेवन करने से लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है। शरीर में फोलिक एसिड की कमी होने से हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है। लंबे समय तक शरीर को जरुरी पोषक तत्व न मिलने पर शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है। लो हीमोग्लोबिन होने पर शरीर में कही सारे रोग हो सकते है।

फोलिक एसिड की कमी दूर करने के लिए अंकुरित अनाज, मूंगफली, बीन्स, केला, पत्तेदार सब्जियां और चिकन ये सभी फोलिक एसिड के स्त्रोत है।

3. विटामिन-सी युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करे | Eat Vitamin-C Rich Foods:

लंबे समय तक विटामीन – सी की कमी होने पर शरीर को कही बीमारी से ग्रसित होना पड़ता है। डॉक्टर द्वारा जल्दी बता देने पर इसका इलाज करने से जल्दी विटामीन – सी की कमी को दूर किया जाता है। विटामीन- सी का सेवन करने से खराब खान-पान, प्रदूषण और तनाव की समस्या से भी बचाता है।

संतरा, कीवी, अमरुद, ब्रोकली, स्प्राउट्स और पपीता जैसे विटामिन – सी से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए।

4. एक्सरसाइज | Exercise:

शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर शरीर सुस्त और थकान भरा होता है। खून की कमी के कारण कही लोगो को एनीमिया हो जाता है। शरीर में हीमोग्लोबिन कम होने पर कही लोग कही तरह के सप्लीमेंट्स लेते है और योग का सहारा लेते है तो आज हम जानते है आयरन की कमी होने पर कोनसे योग का सहारा लिया जाता है।

  1. सूर्यभेद प्राणायाम।
  2. अनुलोम विलोम प्राणायाम।
  3. कपालभाति प्राणायाम।

5. हर रोज खाए एक सेब | Eat Apple Everyday:

आप सभी ने सुना ही होगा जो लोग रोजाना एक सेब खाते है वो डॉक्टर से दूर रहते है। सेब खाने से लोग जल्दी बीमार नहीं पड़ते है। स्वस्थ शरीर के लिए सेब खाने के कही सारे फायदे है। सेब खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, हार्ट रिलेटेड बीमारियां कम होती है, शरीर में आयरन की कमी को दूर करता है और वजन कम करने में काफी मदद करता है।

हिमोग्लोबिन कम होने के कारण | Reasons For Low Hemoglobin:

हिमोग्लोबिन कम होने के कही कारण है एथलीट या कसरत करने वाले लोगो को हीमोग्लोबिन की कमी का खतरा अधिक होता है। पीरियड्स और प्रेगनेंसी में भी महिलाओं में एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है। डाइट में आयरन की कमी होने पर भी हीमोग्लोबिन कम हो सकता है। हिमोग्लोबिन की कमी होने पर जंक फूड का सेवन करने से बचे।

1. कम पोषक तत्व का सेवन | Low Dietary Intake:

हमारे शरीर में आयरन की कमी होने से हीमोग्लोबिन का स्तर कम होता है। आपके आहार में आयरन की कमी होने पर शरीर में लाल रक्त कोषिकाएं प्रभावित होती है। कम आयरन वाले आहार का सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी से एनीमिया होता है। शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी जैसे विटामिन – बी 9 और बी 12 जैसे पोषक तत्वों की कमी से घातक एनीमिया और मेगालोब्लास्टिक जैसा एनीमिया हो सकता है।

2. रक्तस्राव की समस्या | Bleeding Problem:

कही बार ज्यादा रक्तस्राव होने की वजह से हीमोग्लोबिन की कमी का शिकार हो सकते है। जैसे पीरियड्स में अत्याधिक ब्लीडिंग होने से, अल्सर या कोलन कैंसर के कारण, प्रसव के बाद और किसी टाइप की मेडिकल सर्जरी के बाद।

3. लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में समस्या | Red Blood Cells Production:

आपका शरीर आपकी अस्थि मज्जा में लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन करता है। कही बार आपके शरीर में ऐसी स्थिति पैदा हो जाती है जो आपके अस्थि मज्जा में पर्याप्त लाल रक्त कोषिकाएं के उत्पादन करने की क्षमता को प्रभावित करती है।

4. कैंसर | Cancer:

हिमोग्लोबिन कम होने के कही सारे कारण हो सकते है। हिमोग्लोबिन कम होना ब्लड कैंसर और बोन मैरो कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है. ल्यूकेमिया, लिंफोमा और मल्टीपल मायलोमा जैसे कैंसर के कारण हो सकते है।

5. किडनी और लिवर की बीमारी | Kidney And Liver Disease:

हिमोग्लोबिन कम होने का कारण बनती है किडनी और गुर्दे की बीमारी। किडनी की बीमारी जैसे जैसे बढ़ती है वैसे ही एनीमिया बढ़ता है और इसका कार्यक्षमता बदतर हो जाती है।

यह भी जानें: शरीर में है खून की कमी तो खाए ये चीजें।

1. हिमोग्लोबिन का स्तर जल्दी कैसे बढ़ाए।

हिमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए आयरन युक्त खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करें जैसे – खजूर, चुकंदर, किशमिश, बादाम, सहजन की पत्तियां, बीन्स और मछली।

2. हिमोग्लोबिन कम होने पर क्या नहीं खाना चाहिए।

हिमोग्लोबिन कम होने पर डेयरी खाद्य पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए जैसे की चाय और कॉफी का सेवन सीमित होना चाहिए।

3. कोन सा फल खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है ?

हमारे स्वास्थ्य के लिए फल एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है. सेब, अंगूर, अनार और तरबूज हीमोग्लोबिन बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *