| |

हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने के लिए खाएं ये 15 फूड्स | How To Increase Hemoglobin: 15 Natural Foods

हीमोग्लोबिन बढ़ोतरी | Increase Hemoglobin:

क्या आप भी यही जानना चाहते है हीमोग्लोबिन को कैसे बढ़ाएं नैचुरल फूड्स के साथ तो आप बिल्कुल सही जगह है। हिमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं में पाया जाने वाला आयरन से भरपुर प्रोटीन होता है जो आपके खून को लाल रंग देता है। यह शरीर के विभिन्न अंगों में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। हिमोग्लोबिन एक बहुत जरुरी प्रोटीन है जो स्वस्थ रहने के लिए महत्वपूर्ण है।हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए आप कुछ तरीको का उपयोग कर सकते है।

हिमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए लोग कही तरह के सप्लीमेंट्स लेते है लेकिन आप हीमोग्लोबिन को प्राकृतिक तरीके से भी बढ़ा सकते है इसके लिए आप जूस पी कर अपने हीमोग्लोबिन लेवल को घर में बैठे बढ़ा सकते है. हिमोग्लोबिन को बढ़ाने के लिए आप प्राकृतिक पदार्थ को अपनी डाइट में शामिल कर अपने हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ा सकते है।

हीमोग्लोबिन

आज यहां हम इस आर्टिकल में कुछ हेल्थी फूड्स के बारे में जानेंगे जो आपकी बॉडी में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में आपकी मदद करेगा।

फूड्स हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए | Foods For Increase Hemoglobin Level:

1. अंजीर | Fig:

हर कोई चाहता है वो नैचुरल फूड्स खा कर अपनी बॉडी में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाए। हीमोग्लोबिन को कैसे बढ़ाएं और हर कोई हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए तरह-तरह के सप्लीमेंट्स ले लेते है लेकिन आप कुछ हेल्थी फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें और हीमोग्लोबिन बढ़ाए जिसमे से एक हेल्थी फ़ूड है अंजीर। अंजीर खा कर आप हीमोग्लोबिन बढ़ा सकते है। इसमें विटामिन -ए, बी2, बी1, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटैशियम और सोडियम पाया जाता है।

अंजीर खाने से हड्डियां मजबूत होती है बढ़ती उम्र में होने वाले जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है। इसमें फाइबर पाया जाता है जो आपको पेट साफ करने में मदद करता है। ये आपकी बॉडी में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है।

2. काजू | Cashew Nut:

काजू खाने के कही सारे फायदे है काजू से हम तरह-तरह के नए व्यंजन बना सकते है।काजू खाने से ब्लड डिसऑर्डर्स में मदद मिलती है। काजू आयरन और कॉपर से भरपुर होते है जो आपको नैचुरली हीमोग्लोबिन लेवल को बढाने में मदद करता है।

काजू का सेवन करने से आपके शरीर को कई सारे पोषक तत्व मिलते है। जब भी आपको भूख लगे तब जंक फूड खाने की जगह मुट्ठी भर काजू खा लीजिए जिससे आपकी भूख शांत होगी।

3. बादाम | Almond:

बादाम पोषक तत्वों से भरपुर होती है इसमें विटामिन – ई, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और। अन्य पोषक तत्व होते है जो आपके को स्वस्थ रखने में मदद करते है। रेगूलर बादाम खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है इसमें कही ऐसे गुण होते है जो आपके शरीर में खून की कमी नहीं होने देते है।

4. किशमिश | Raisin:

किशमिश में मौजूद आयरन और कॉपर शरीर में खून की कमी नही होने देते है। इसमें भरपुर मात्रा में प्रोटीन, आयरन, फाइबर और कैल्शियम पाए जाते है। इसके सेवन से न सिर्फ खून की कमी दूर होती है बल्कि एनर्जी मिलती है और शरीर फीट रहता है। इसे खाने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है।

किशमिश को पानी में भिगोकर खाए, दुध में भिगोकर या फिर इसे आप दुध में उबालकर भी खा सकते है।

5. आंवला | GooseBerry:

आंवला खाने के कही सारे फायदे है इसके नियमित सेवन से आपका शरीर स्वस्थ बना रहने मे मदद मिलेगी। आंवला में विटामिन – सी पाया जाता है जिससे इम्यूनिटी बूस्टर के नाम से भी जाना जाता है। आंवला का जूस पीने से आप नैचुरली हीमोग्लोबिन बढ़ा सकते है।

हीमोग्लोबिन बढाने के लिए आंवला एक बेस्ट नैचुरल इंग्रेडिएंट्स है जिसे कही प्रकार की जड़ी बूटियों में और कही आयुर्वैदिक ट्रीटमेंट में काम में लिया जाता है।

6. सहजन की पत्तियां | Drumstick:

यह पत्तियां शरीर के लिए फायदेमंद होती है ये प्रोजेस्टेरोन को बनाए रखता है जो शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है।इसमें आयरन काफी मात्रा में पाया जाता है। रेगूलर एक महीने तक सहजन की पत्तियां का उपयोग करे तो खून की कमी दूर होती है। इसके सेवन से दिल से जुडी समस्या नहीं होती है और हार्ट अच्छा काम करता है।

7. हरी पत्तेदार सब्जियां | Green Leafy Vegetables:

हरी पत्तेदार सब्जियां पोषक तत्वों से भरपुर होती है इसके सेवन के कही सारे फायदे है। हरी सब्जियां खाने से शरीर का उचित विकास होता है। हरी सब्जियां खाने से एनीमिया का खतरा कम होता है। इसका सेवन करने से शरीर में फाइबर भी जाता है और वसा भी कम होता है।

हरी पत्तेदार सब्जियों को आप अपने अनुसार खा सकते है इन्हें पका कर या कच्चा भी खा सकते है। हरी पत्तेदार सब्जियों में आप मैथी, पालक, ब्रोकली, सरसो, अजवाइन के पत्ते, मूली के पत्ते और सहजन की पत्तियां, फूल और फली को आहार में शामिल करें।

8. अंकुरित आहार | Sprouts:

हीमोग्लोबीन को प्राकृतिक रुप से कैसे बढ़ाएं इसकी बात करे तो सबसे बेस्ट इसमें है स्प्राउट्स। स्प्राउट्स सारे पोषक तत्वों से भरपुर होता है इसके सेवन से कही सारे फायदे होते है। इसे आप सलाद, नाश्ते या सूप के रुप में खा सकते है।

स्प्राउट्स में प्रोटीन, विटामिन, protein, आयरन, कॉपर, मैग्नीशियम, फाइबर, पोटैशियम और थायमिन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. स्प्राउट्स वजन कम करने में भी आपकी काफी मदद करते है।

9. तिल के बीज | Sesame Seeds:

तिल आयरन से भरपुर होता है जो आपको हीमोग्लोबिन की कमी से बचाता है। जो लोग एनीमिया से जूझ रहे है उन्हे तिल को या तिल के बीज को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। तिल ह्रदय संबंधित रोग और डायबिटीज के खतरे को कम करता है. इसके सेवन से हड्डियां मजबूत बनती है।

10. खजूर | Dates:

खजूर खाने के कही सारे फायदे है. खजूर खाने से शरीर में आयरन की कमी दूर होती है और हीमोग्लोबिन की मात्रा को बनाए रखता है। खजूर का सेवन करने से आपको तुरंत एनर्जी मिलती है। इसके सेवन से चीनी की क्रेविंग्स कम होती है। इसका सेवन करने का सही तरीका है सुबह सबसे पहले 2 से 3 खजूर का सेवन करना चाहिए और इसे आप भिगोकर भी खा सकते है।

11. बीन्स | Beans:

बीन्स आयरन, प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपुर होता है। आयरन की कमी दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में बीन्स को जरुर शामिल करें. ये कैंसर के खतरे को कम करता है। डायबिटीज को कंट्रोल रखने में मदद करता है।

नैचुरली हीमोग्लोबिन बढाने के लिए आप अपनी डाइट में बीन्स को जरुर शामिल करना चाहिए।

12. रेड मीट | Red Meat:

जो लोग नॉन वेजिटेरियन है उनको रेड मीट खाने के कही सारे फायदे है ये आयरन का स्त्रोत है, जिससे शरीर आसानी से अवशोषित कर देता है। रेड मीट को बनाते समय ध्यान रखें कि ये ठीक से और कम मात्रा में पकाया गया हो क्योंकि इसके अत्यधिक सेवन से शरीर के स्वास्थ्य पर अन्य प्रभाव पड़ता है।

13. समुद्री भोजन | Sea Food:

समुद्री भोजन में आयरन और विटामिन- बी 12 होता है जो हीमोग्लोबिन स्तर के लिए आवश्यक है। अपनी डाइट में सैल्मन, टूना और सार्डिन जैसी समुद्री मछलियों को शामिल करे जो ओमेगा- 3 फैटी एसिड्स से भरपुर और हार्ट के लिए फायदेमंद होती है।

14. चुकंदर | Beetroot:

चुकंदर खाने के कही सारे फायदे है ये आपकी हैल्थ, त्वचा और होठ सभी के लिए बेहद फायदेमंद है। चुकंदर को रेगुलर खाने से आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती है। ये एक सुपरफूड के रुप में जाना जाता है।

चुकंदर में भरपुर मात्रा में कैल्शियम, आयरन, विटामिन – ए और विटामिन – सी होता है। चुकंदर को आप सलाद, सब्जी या जूस के रुप में सेवन कर सकते है।

15. अनार | Pomegranate:

अनार का सेवन करने के कही सारे फायदे है इसके सेवन से शरीर में खून की कमी नही होती है। अनार का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन अच्छी मात्रा में पाया जाता है।अनार की मदद से लाल रक्त कोशिकाओं में हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाता है।

अनार खाने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है, दिल की बीमारी होने से रोकता है और मस्तिष्क को स्वस्थ रखता है।

हीमोग्लोबिन कम होने के लक्षण | Symptoms Of Low Hemoglobin:

  • सिर दर्द।
  • सांस फूलना।
  • कमजोरी।
  • थकावट।
  • चक्कर आना।
  • छाती में दर्द।
  • त्वचा में पीलेपन की समस्या।
  • डिप्रेशन।
  • टिनिटस।
  • चिड़चिड़ापन।

हीमोग्लोबिन की कमी होने के कारण | Reason For Low Hemoglobin:

  • किडनी की बीमारी।
  • लिवर की बीमारी।
  • जंक फूड।
  • थायराइड।
  • आयरन की कमी।
  • विटामिन बी12 की कमी।
  • कैंसर।
  • रक्तस्राव।

यह भी जानें: शरीर में हो रही है खून की कमी तो खाए ये चीजें।

1. हीमोग्लोबिन को तेजी से बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए ?

हीमोग्लोबिन को तेजी से बढ़ाने ले लिए आयरन भरपुर फूड्स खाना चाहिए। अंजीर, काजू, बादाम, किशमिश, पिस्ता, अखरोट, चुकंदर और पालक।

2. सबसे ज्यादा खून बढ़ाने वाला फल कोनसा है?

सबसे ज्यादा खून बढ़ाने वाला फल फल सेब है रेगुलर एक सेब खाएं इसमें पाया जानें वाला आयरन शरीर में खून बढ़ाता है और ताकत देता है।

3. प्रेगनेंसी में खून बढ़ाने के लिए क्या करें ?

प्रेगनेंसी में खून बढ़ाने के लिए विटामिन – सी की मात्रा अच्छी ले। इस समय आप विटामिन- सी से भरपुर फ्रूट्स का सेवन करें जैसे अनार, कीवी, संतरे और अंगुर।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *