| |

यह 8 जूस दूर करेगे हीमोग्लोबिन की कमी | 8 Best Drink To Boost Your Hemoglobin Levels

हीमोग्लोबिन की कमी | Low Hemoglobin:

सेहतमंद रहने के लिए बेहद जरुरी है को हीमोग्लोबिन की कमी से बचे रहे। स्वस्थ रहने के लिए बॉडी में हीमोग्लोबिन पर्याप्त मात्रा में होना चाहिए। हिमोग्लोबिन की कमी से कही गंभीर समस्या हो सकती है इसलिए ध्यान रखें आपके खून में हीमोग्लोबिन की कमी है तो उसपे ध्यान दे।

हिमोग्लोबिन की कमी से कही गंभीर बीमारियां हो सकती है। हीमोग्लोबिन एक प्रोटीन है जो शरीर के विभिन्न अंगों तक ऑक्सिजन पहुंचाने का काम करता है। हिमोग्लोबिन का कम होना मतलब शरीर में खून कम होना। यानी शरीर में आयरन का स्तर कम हो जाना जिससे एनीमिया हो सकता है। कही सारे घर में बने जूस कही गंभीर समस्या दूर करते है जैसे जूस पीने से आपका नैचुरली कोलोन डिटॉक्स कर सकते है बिना किसी दवाई के। हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए कुछ प्राकृतिक तरीकों का उपयोग कर सकते है।

हीमोग्लोबिन

हिमोग्लोबिन आयरन का स्तर बढ़ाने के लिए और एनीमिया के लक्षणों को कम करने के लिए लोग तरह-तरह के सप्लीमेंट्स लेते है आप चाहो तो इसे आप कुछ ज्यूस को अपनी डाइट में लेकर भी हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ा सकते हो। हिमोग्लोबिन की मात्र को बढ़ाने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ हेल्थी फूड्स को शामिल करके अपनी बॉडी में हीमोग्लोबिन को बढ़ा सकते हो।

जूस हीमोग्लोबिन की कमी दुर करने के लिए | Juice For Boost Hemoglobin Level:

1. चुकंदर का जूस | Beetroot Juice:

चुकंदर के जूस में मौजूद आयरन और अन्य पोषक तत्व हीमोग्लोबिन को बढ़ाते है। हिमोग्लोबिन की कमी होने पर आप चुकंदर का जूस या इसका सलाद बना कर सेवन कर सकते है। इसके सेवन से कही सारे फायदे है ये इंस्टैंट स्टैमिना बढ़ाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर के खतरे को कम करता है।

अगर कोइ वजन कम करने के लिए हैल्थी फूड्स खाना चाहता है तो वो चुकंदर को अपनी डाइट में शामिल कर सकते है ये वजन कम करने में भी मदद करता है। इसके जूस के सेवन से आपकी बॉडी में कही बदलाव आपको नजर आएंगे ये ब्लड प्रेशर और डायबिटीज को कंट्रोल में रखता है।

2. अनार का जूस | Pomegranate Juice:

अनार के जूस का सेवन करने के कही सारे फायदे है ये आपकी बॉडी के लिए काफी फायदेमंद है। अनार का जूस पीने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी दूर होती है। एनीमिया की समस्या से छुटकारा मिलता है और वजन कम करने के लिए अनार का जूस रामबाण की तरह काम करता है।

अनार का जूस पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। अनार का जूस पीने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम होता है। दिमाग को शांत और तनाव फ्री रखता है।

3. पालक का जूस | Spinach Juice:

पालक आयरन से भरपुर होता है इसके सेवन के कही सारे फायदे है। पालक का जूस हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करता है। विटामीन, आयरन और मिनरल्स से भरपुर ये पत्तेदार सब्जी डॉक्टर्स द्वारा खाने की सलाह दी जाती है। इसके सेवन से आपको अपच और कब्ज जैसी समस्या नहीं होती है। पालक का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है और आपका शरीर मजबूत बनता है।

4. आलूबुखारे का जूस | Plum Juice:

आलूबुखारे जिस तरह ये खाने में स्वादिष्ट होते है उसी तरह ये हैल्थ के लिए भी फायदेमंद है। ये आयरन से भरपुर होता है जो आपके शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाता है। इसके अंदर कैल्शियम होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। इम्यूनिटी बूस्ट करता है और ये आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद है।

5. हलीम का जूस | Halim Seeds Juice:

जीन लोगों को खून की कमी है उन्हे हलीम के बीज का सेवन जरुर करना चाहिए। इसमें आयरन भरपुर मात्रा में पाया जाता है। ये हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। ये भूख को कंट्रोल करके वजन कम करने में मदद करता है। कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करता है और इम्यूनिटी बढ़ाने में काफी सहायक है।

6. अंगूर का जूस | Grapes Juice:

अंगूर का जूस विटामिन – सी और आयरन से भरपूर होता है जो हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करता है। कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करता है। इसके जूस का सेवन करने से ब्लड में शुगर लेवल कम होता है। इसके सेवन से भूख लगने लगती है और कब्ज जैसी समस्या दूर होती है।

7. एलोवेरा का जूस | Aloevera Juice:

एलोवेरा का उपयोग लंबे समय से आर्युवेदिक दवाईयां बनाने के लिए किया जाता है। एलोवेरा जूस दांतो के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। खाली पेट एलोवेरा जूस पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है। एलोवेरा कही सारे पोषक तत्वों से भरपुर होता है। इसके जूस से पाचन में मदद मिलती है और इम्यूनिटी बूस्ट होती है। ये हार्मोन्स को कंट्रोल में रखता है।

8. कद्दू का जूस | Pumpkin Juice:

कद्दू के जूस में आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपुर मात्रा में पाए जाते है। इसके सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती है। इसके जूस से आप शारीरिक रूप से मजबूत बनते है। इसके सेवन से प्रोस्टेट ग्रंथि को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। इसके सेवन से नींद की गुणवता में सुधार आता है।

कद्दू के जूस में आप संतरा या मोसंबी को मिक्स करके पी सकते है। इसके बीज का भी सेवन कर सकते है आप चाहे तो आप इसकी सब्जी बना कर खा सकते है।

हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने के लिए खाएं ये फूड्स | Best Foods For Increase Your Hemoglobin:

  1. अंजीर।
  2. अंकुरित अनाज।
  3. बादाम।
  4. काजू।
  5. किशमिश।
  6. खजूर।
  7. तिल के बीज।
  8. हरी पत्तेदार सब्जियां।
  9. सहजन की पत्तियां।
  10. आंवला।

हीमोग्लोबिन कम होने के कारण | Reason For Low Hemoglobin:

  1. कम पोषक तत्वों का सेवन।
  2. प्रेगनेंसी के दौरान।
  3. अत्यधिक जंक फूड का सेवन करना।
  4. विटामीन, कैल्शियम की कमी के कारण हो सकती है शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी।
  5. मासिक धर्म में अत्यधिक रक्तस्राव से भी हीमोग्लोबिन में कमी होती है।
  6. लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में समस्या।

यह भी जानें: एनर्जी बढ़ाने का काम करते है ये जूस।

1. हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए ?

हिमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए पालक, ब्रोकली, सेलेरी, किशमिश, बादाम जैसे फूड्स का सेवन करना चाहिए।

2. सबसे ज्यादा हीमोग्लोबिन किसमे होता है ?

सबसे ज्यादा हीमोग्लोबिन हरी पत्तेदार सब्जियों में होता है जिसमे मछली, अंडा, सोया, पालक, मैथी, मटर बीन्स और मेवे में होता है।

3. कोनसा ड्राई फूट्स खाने से खून बढ़ता है ?

सबसे ज्यादा खून बढ़ाने वाला ड्रायफ्रूट्स है किशमिश इसका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी दूर होती है। ये आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *