| | |

08 एक्सरसाइज पेट कम करने के लिए | 08 Best Exercise For Reduce Belly Fat

एक्सरसाइज पेट कम करने के लिए | Exercise For Reduce Belly Fat:

कुछ एक्सरसाइज पेट को कम करने के लिए. हम सभी अपने बढ़ते पेट की चर्बी को लेकर परेशान रहते है। पेट की चर्बी को कम करने के लिए हम कही चीजे करते है जैसे डॉक्टर से दवाई लेना, डाइट में स्वस्थ फूड्स को शामिल करना और अलग-अलग तरह के कही देसी नुस्खे लेकिन कही बार कुछ नही होता।

पेट की चर्बी को कम करने के लिए आप कुछ एक्सरसाइज करके भी आप अपने पेट को कम कर सकते है। पेट की चर्बी आपको आपकी पसंदीदा पैंट को बराबर फिट होने में कठिनाई पैदा कर सकती है। ये कुछ एक्सरसाइज आपके पेल्विक भाग की मांसपेशियो को मजबूत बनाने का काम करती है।

एक्सरसाइज

एक्सरसाइज करने से आपका शरीर न सिर्फ चर्बी को कम करेगा बल्कि आपको फिट रखने में भी मदद करेगा। एक्सरसाइज करने के कही सारे फायदे है ये आपकी त्वचा को चमकदार बनाने में आपकी मदद करता है और कुछ एक्सरसाइज आपके बालों को भी स्वस्थ बनाने का काम करती है।

फैट जमा हो जानें के कही सारे कारण है जैसे अनहेल्दी फूड्स खाना, पैकेट फूड्स ज्यादा खाना और हार्मोनल बदलाव। जैसे -जैसे आपकी उम्र बढ़ती जाती है वैसे आपके पेट के पास फेट जमा होता जाता है। ज्यादा पेट की चर्बी के कही सारे जोखिम भी है जैसे – हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल, दिल की बीमारी व सांस लेने में तकलीफ आदि। वजन कम करने के लिए आप कुछ स्वस्थ जूस का सेवन कर सकते है।

एक्सरसाइज | Exercise:

1. स्क्वाट ट्विस्ट | Squat Twist:

स्क्वाट ट्विस्ट करने के कही फायदे है. स्क्वाट्स करने से शरीर के मसल्स मजबूत बनते है। स्क्वाट करने से कुल्हो के मसल्स मजबूत बनते है। स्क्वाट्स करके आप पेट की चर्बी को कम कर सकते है। इसे हम घर पर ही 10 से 15 मिनट्स कर के फायदे प्राप्त कर सकते है।

स्क्वाट्स एक्सरसाइज एक फायदेमंद एक्सरसाइज है जो सभी बॉलीवुड एक्टर्स और एक्ट्रेस अपनी रेगूलर दिनचर्या में शामिल करते है. इसे आप घर में आसानी से कर सकते है।

2. स्क्वाट बेंड्स | Squat Bends:

स्क्वाट्स करने से आपका शरीर फिट और स्वस्थ रहता है। स्क्वाट्स कही प्रकार के होती है। स्क्वाट्स करने से ना सिर्फ पेट कम होता है बल्कि पेट की मांसपेशियो को भी मजबूत बनाता है। स्क्वाट्स करने से पुरे शरीर की मांसपेशिया मजबूत होती है ये आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है।

3. साइड बेंड्स | Side Bends:

साइड बैंड्स से ना सिर्फ पेट की चर्बी कम होती है बल्कि ये आपकी मांसपेशियों को टोन करता है और साइड में फैट है उसे हटाता है। ये एक्सरसाइज आपके जांघ और कोर मसल्स के लिए फायदेमंद है। ये एक्सरसाइज पेट के पास जमा एक्स्ट्रा चर्बी को हटा देती है।

4. गोलबेट लेटरल लंज | Goblet Lateral Lunge:

गोलबेट लंज आपके शरीर के निचले भाग को मजबूत बनाने का काम करता है। लंज एक्सरसाइज शरीर के निचले स्तर के लिए काफी फायदेमंद एक्सरसाइज है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए ध्यान और स्टेमिना की जरूरत होती है। लंज एक्सरसाइज आपके शरीर को फ्लेक्सिबल बनाती है। इस एक्सरसाइज के काफी प्रकार है।

  1. डम्बल लंज
  2. स्लाइडर रिवर्स लंज
  3. ग्लाइडर कर्टसी लंज
  4. जंप पेंडुलम लंज
  5. वॉकिंग लंज
  6. बार्बेल लंज।

5. लैंडमाइन मीडोज रो | Landmine Meadows Rows:

लैंडमाइन मीडोज रो एक्सरसाइज आपको पेट की चर्बी हटाने में मदद करता है। ये एक्सरसाइज आपके कंधो पर खिचाव लाती है। ये सभी एक्सरसाइज आपको जिम से ज्यादा फायदा देती है और आप इस एक्सरसाइज की वजह से जल्दी से घर में अपने लक्ष्य पेट कम करने को पुरा कर सकते है।

6. डम्बल पुश प्रेस | Dumbbell Push Press:

ये एक्सरसाइज छाती के लिए सबसे बेस्ट एक्सरसाइज मानी जाती है। ये एक्सरसाइज मसल्स, कंधो और ट्राइसेप्स का अच्छा व्यायाम करवाती है। डम्बल एक्सरसाइज करने के कही फायदे मिलते है। डम्बल एक्सरसाइज करने से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। ये एक्सरसाइज आपको आसानी से वजन कम करने में मदद करता है।

7. लेग रेज | Leg Raise:

लेग रेज एक्सरसाइज पैरो को मजबूत बनाने का काम करता है। लेग रेज एक्सरसाइज को रेगुलर करने से पेट की चर्बी कम होती है। इस एक्सरसाइज को करने से मांसपेशियों में तनाव होता है और चर्बी जल्दी से पिघलने लगती है। ये एक्सरसाइज शरीर के निचले एब्स को ट्रेन करने का काम करती है।

8. लेग इन एंड आउट| Leg In & Out:

लेग इन एंड आउट एक्सरसाइज करने से जांघों की चर्बी कम होगी और स्वास्थ्य लाभ मिलेगे। ये एक्सरसाइज आपके पेट की चर्बी को कम करने में व जांघो की चर्बी को कम करने में मदद करता है। ये एक्सरसाइज आप सुबह और शाम को कर सकते है।

सुबह कितने बजे एक्सरसाइज करनी चाहिए | What Time Should You Exercise In The Morning:

एक्सरसाइज कब किस समय करे उससे ज्यादा जरूरी है एक्सरसाइज करते रहना। कोई भी मौसम हो गर्मी हो या सर्दी एक्सरसाइज करना जरूरी है।

गर्मियों के समय में सुबह 5,6 या 7 बजे तक एक्सरसाइज करें तब थोड़ी हवा चल रही होती है तो आप एक्सरसाइज आराम से कर सकते है।

हेल्थलाइन के अनुसार सुबह और शाम दोनों वक्त एक्सरसाइज करने के कही फायदे होते है, लेकिन दोपहर के समय एक्सरसाइज करने से सबसे ज्यादा फायदा होता है।

एक्सरसाइज के फायदे पेट की चर्बी हटाने के लिए | Benefits of Exercise For Reduce Belly Fat:

  1. बीमारियों के खतरे को कम करता है।
  2. एनर्जी को बूस्ट करता है।
  3. LDL बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और HDL गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तरों को बढ़ाता है।
  4. वजन को संतुलित रखने में मदद करता है।
  5. ब्लड प्रेशर कम करता है।
  6. आपकी मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाता है।
  7. बेहतर यौन जीवन को बढ़ावा देता है।
  8. नींद अच्छी आती है।
  9. मस्तिष्क को स्वस्थ बनाता है।
  10. त्वचा को स्वस्थ बनाए रखता है।

यह भी पढ़ें : लटकती तोंद को कम करने के लिए करे ये एक्सरसाइज।

1. दिन में कितनी बार एक्सरसाइज करनी चाहिए ?

दिन में आपका शरीर आपकों सपोर्ट करें उतनी ही बार एक्सरसाइज करनी चाहिए लेकीन आपको दिन में लगभग 30 मिनिट एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए।

2. एक्सरसाइज कब नहीं करनी चाहिए ?

आपका शरीर आपका साथ नहीं दे रहा है तब एक्सरसाइज ना करें या आपको बुखार, सिर दर्द, कमर दर्द या दस्त जैसे लक्षणों का अनुभव कर रहे है तो एक्सरसाइज ना करें।

3. पेट बढ़ने का मुख्य कारण ?

1. खराब डाइट
2. शराब पीना
3. तनाव
4. खराब नींद
5. धूम्रपान का सेवन न करें।

4. पेट की चर्बी को नियंत्रित करने में खाद्य पदार्थ ?

1. प्रोटीन का सेवन करें
2. घुलनशील फाइबर खाए
3. शराब न पिएं
4. ग्रीन टी पिए
5. ट्रांस फैट से बचे
6. शुगर कम करें
7. स्वस्थ खाना खाएं।

5. पतले होने के लिए सुबह क्या पीए ?

1. अदरक और नींबू पानी
2. जीरा का पानी पिएं
3. दालचीनी का पानी पिएं
4. पुदीना और नींबू का पानी पिएं
5. सब्जा का पानी पिएं
6. मेथी दाने का पानी पिएं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *