बेसन के 10 बेस्ट इस्तेमाल जो आपको पार्लर जाने से बचाएंगे | Gram Flour Benefits For Skin Whitening
चेहरा कैसे चमकाएं | How To Brighten Face:
जब भी स्किन केयर की बात आती हैब्तो हम सबसे पहले पार्लर का सोचते है पार्लर जाके फेसिअल करवाना, ब्लीच करवाना लेकिन हम भूल जाते है की हमारे घर में ऐसी कई चीजे मोजूद है जो हमे घर बेठे पार्लर से ज्यादा ग्लो देती है। बेसन एक प्राकुतिक पदार्थ है जो हमे कई प्रकार की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है ये हमारी त्वचा को स्वस्थ व चमकदार बनाने में मदद करता है।

बेसन को सदियों से हमारी दादी नानी अपनी त्वचा की देखभाल के लिए इस्तेमाल करते आ रहे है। बेसन का फेस पैक बनाकर लगाने से आपकी त्वचा पार्लर से भी ज्यादा ग्लो करने लगेगा। ये हमारी त्वचा के लिए प्राकुतिक क्लीजर के रूप में काम करता है। महिलाएं हो या पुरुष दोनों ही बेसन का फेस पैक बनाकर अपनी त्वचा की चमक को बरकरार रख सकता है।
बेसन में क्या मिलाकर लगाने से चेहरा गोरा होता है | Besan Face Pack Recipies For All Skin Types:
1. बेसन और दूध | Gram Flour And Milk:
बेसन त्वचा के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है ये हमारी त्वचा की प्राकुतिक चमक बरकरार रखता है। दूध में पाएं जाने वाले गुण त्वचा पर झुरियां होने से रोकता है। ये त्वचा पर मोजूद गन्दगी को अंदर से साफ करने का काम करता है। कच्चा दूध त्वचा को एंटी एजिंग लाभ देता है व त्वचा पर झुरियां और फाइन लाइन्स को होने से रोकने में मदद करता है। बेसन का फेस पैक त्वचा पर होने वाले जिद्दी एक्ने से छुटकारा दिलाता है।

बेसन का फेस पैक बनाने के लिए बेसन ले और उसमे पेस्ट बन जाएं उतना दूध मिलाएं इस मिश्रण को अच्छे से मिलाकर त्वचा पर लगाएं। फेस पैक जब सुख जाएं तब इसे ठंडे पानी से साफ कर ले।
2. बेसन और दही | Gram Flour And Curd:
बेसन और दही का फेस पैक त्वचा को कई प्रकार से फायदा पहुचाता है। दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है। दही और बेसन का फेस पैक त्वचा पर लगाने से टैनिंग जैसी समस्या दूर होती है। बेसन और दही में एंटी बैक्टीरियल गुण होते है जो त्वचा पर होने वाले बैक्टीरियल इन्फेक्शन को रोकने में मदद करता है। ये फेस पैक त्वचा को टाइट करने में मदद करता है व इसमें मोजूद अच्छे फैट त्वचा को मुलायम बनाने का काम करते है।
बेसन और दही का फेस पैक प्रकार बनाएं बेसन ले इसमें पेस्ट बन जाए उतना दही मिलाएं। तैयार मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट तक रखे सुख जाने के बाद नार्मल पानी से धो ले।
यह भी पढ़े: चावल के आटे से अपनी त्वचा को चमकदार बनाएं।
3. बेसन, हल्दी और दूध | Gram Flour And Milk:
बेसन, हल्दी और दूध का फेस पैक बनाकर लगाने के कई सारे फायदे है। ये त्वचा के दाग धब्बो को कम करके त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करेगा। बेसन त्वचा को एक्स्फोलीएट करके त्वचा पर मोजूद मृत कोशिकाओ को हटाने में मदद करेगा। हल्दी में मोजूद करक्यूमिन त्वचा में कोलेजन को बढ़ाने में मदद करता है। ये फेस पैक त्वचा पर लगाने के बाद त्वचा का कालापन दूर करता है।
इस फेस पैक को बनाने के लिए इसमें 3 चमच्च बेसन में आधा चमच्च हल्दी और दूध मिलाकर पेस्ट बना ले। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाकर सूखने दे जब ये सुख जाए चेहरे को ठंडे पानी से धो ले।
4. बेसन और नींबू का रस | Gram Flour And Lemon Juice:
बेसन और नींबू के रस का फेस पैक बनाकर लगाने के कई सारे फायदे है। ये फेस पैक किल मुहासों से छुटकारा दिलाता है। ये फेस पैक चेहरे के दाग धब्बो को हटाकर त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है। ये त्वचा को टाइट करने में मदद करता है। ये फेस पैक त्वचा के अनचाहे बालों से छुटकारा दिलाता है।
इस फेस पैक को बनाने के लिए बेसन में नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना ले। इस मिश्रण को त्वचा पर लगाकर 10 से 15 मिनट तक रखे जब ये सुख जाएँ तब चेहरे को पानी से साफ़ कर ले।
5. बेसन और गुलाब जल | Gram Flour And Rose Water:
बेसन त्वचा से मृत कोशिकाओ को हटाता है और गुलाब जल में मोजूद गुण त्वचा को शांत रखने में मदद करते है। गुलाब जलमे मोजूद एंटी बैक्टीरियल गुण त्वचा से एक्ने को हटाने में मदद करता है। ये फेस पैक त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करता है। ये त्वचा की जलन और खुजली जैसी समस्या को दूर करता है।
इस फेस पैक को बनाने के लिए बेसन में पेस्ट बन जाए उतना गुलाब जल डाले। तैयार मिश्रण को त्वचा पर लगाकर 15 से 20 मिनट तक रहने दे सुख जाएं तब चेहरे को पानी से साफ़ कर ले।
6. बेसन और मुल्तानी मिट्टी | Gram Flour And Fuller Earth:
बेसन और मुल्तानी मिट्टी त्वचा को कई प्रकार से फायदा पहुचाते है बेसन त्वचा को एक्स्फोलीएट करके त्वचा पर मोजूद डेड सकीं सेल्स को हटाता है वही मुल्तानि मिट्टी त्वचा को ठंडक पहुचाने का काम करती है। ये त्वचा पर मोजूद अतिरिक्त तेल को हटाकर त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करती है। ये फेस पैक त्वचा को हाइड्रेट करता है इससे त्वचा में नमी बनी रहती है।

इस फेस पैक को बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी में बराबर मात्रा में बेसन ले उसमे पेस्ट बने उतना पानी डालें। तैयार पेस्ट को त्वचा पर लगाकर सूखने तक रहने दे बाद में चेहरे को अच्छे से साफ कर ले।
7. बेसन और टमाटर का रस | Gram Flour And Tomato Juice:
बेसन और टमाटर का फेस पैक बनाकर लगाने से त्वचा रंग निखरता है। इस पैक का इस्तेमाल त्वचा पर मोजूद दाग धब्बों को कम करने के लिए किया जाता है। ये त्वचा की डेड स्किन को हटाकर त्वचा को चमकदार बनाएं रखने में मदद करता है। ये पैक त्वचा को सन बर्न जैसी समस्याओ से राहत दिलाता है।
इस फेस पैक को बनाने के लिए बेसन ले इसमें टमाटर का रस डाले और शहद डालकर अच्छी तरह से मिला ले। तैयार मिश्रण को त्वचा पर लगाकर रहने दे जब ये सुख जाएँ तब चेहरे को पानी से साफ़ कर ले।
8. बेसन और पपीता | Gram Flour And papaya:
बेसन और पपीते का फेस पैक बनाकर लगाने के कई सारे फायदे है। ये त्वचा पर मोजूद डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। ये त्वचा पर मोजूद अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद करता है। पपीता सीबम के अतिरिक्त उत्पादन को कम करने का काम करता है। पपीते में मोजूद एंटी ऑक्सीडेंट त्वचा के दाग धब्बो को हटाकर त्वचा को चमकदार बनाये रखने का काम करता है।
इस फेस पैक को बनाने के लिए बेसन ले इसमें पपीते का पल्प डाले व गुलाब जल डालकर पेस्ट बना ले। तैयार फेस पैक को चेहरे पर लगाकर सूखने तक रहने दे जब ये सुख जाएँ तब चेहरे को पानी से साफ कर ले।
9. बेसन और आलू का रस | Gram Flour And Potato Juice:
बेसन और आलू के रस का फेस पैक बनाकर लगाने के कई सारे फायदे है। इससे त्वचा का निखार बढ़ता है व दाग धब्बे जैसी समस्या से छुटकारा दिलाता है। आलू के रस में मोजूद ब्लीचिंग गुण त्वचा पर मोजूद दाग धब्बों को कम करने में मदद करता है। आलु के रस में मोजूद विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट के गुण होते है जो एजिंग गुणों को कम करने में मदद करता है।
इस फेस पैक को बनाने के लिए बेसन ले उसमे आलू का रस डालकर थिक पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगा ले। 10 से 15 मिनट बाद जब सुख जाएँ तब चेहरे को पानी से धो ले।
10. बेसन और संतरे का रस | Gram hai And Orange Juice:
बेसन और संतरे के रस को मिलकर लगाने से त्वचा को कई प्रकार से फायदे होते है। संतरे में सिट्रिक एसिड होता है जो त्वचा के दाग धब्बो को कम करने में मदद करता है। ये फेस पैक त्वचा को सन टैनिंग से बचाने में मदद करता है। ये फेस पैक त्वचा को मुलयम व चमकदार बनाने में मदद करता है। ये त्वचा के रंग को हल्का करने में मदद करता है।
बेसन ले इसमें संतरे का रस डालकर अच्छा पेस्ट बना ले व तैयार फेस पैक को चेहरे पर लगाकर सूखने दे बाद में इसे पानी से धो ले। ये फेस पैक त्वचा को अनगिनत फायदे पहुचाता है।
यह भी पढ़ें: गेहूं के इस्तेमाल से करे त्वचा की देखभाल।
रोज बेसन लगाने के क्या फायदे है | Benefits Of Applying Gram Flour Everyday:
- त्वचा को चमकदार बनाता है।
- टैनिंग को हटाने में मदद करता है।
- दाग-धब्बों की समस्या से छुटकारा दिलाता है।
- रुखी त्वचा को हाइड्रेट बनाने में मदद करता है।
- ऑयली त्वचा के लिए फायदेमंद होता है।

त्वचा के लिए बेसन के क्या नुकसान है |Disadvantages Of Gram Flour For The Skin:
- आपकी त्वचा पहले से ही रुखी है तो बेसन इसे और रुखा बना सकता है।
- बेसन का स्क्रब बनाकर इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा सवेदंशील है तो त्वचा छील सकती है।
- बेसन में मोजूद गुण सवेदंशील त्वचा को और सवेदंशील बना देते है।
- अधिक मात्रा में किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से त्वचा को नुकसान पहुचता है।
- बेसन में मोजूद एसिड त्वचा के pH बैलेंस को असंतुलित कर देता है।
- यदि आपको बेसन से एलर्जी हो तो इसका इस्तेमाल न करे वरना आपको खुजली और लाल चकते हो सकते है।
1. चेहरे पर बेसन कब लगाना चाहिए ?
चेहरे पर बेसन किसी भी समय लगा सकते है जब आपको लगे आपकी त्वचा को साफ करना है और उसे चमकदार बनाना है। इसे आप फेस पैक और स्क्रब के रुप में इस्तेमाल कर सकते है।
2. क्या हम रोज बेसन से चेहरा धो सकते है?
जी, हा हम बेसन को चेहरा धोने के लिए इस्तेमाल कर सकते है ये प्राकृतिक क्लींजर के रुप में काम करता है इसे त्वचा पर स्क्रब और फेस पैक के रुप में इस्तेमाल कर सकते है। रोजाना बेसन से चेहरा धोने पर त्वचा के रंगत में सुधार आता है।
3. क्या बेसन त्वचा को काला करता है?
बिल्कुल नहीं, बेसन त्वचा को काला नहीं करता है बल्कि ये त्वचा के रंगत में सुधार लाता है।
4. 1 हफ्ते में ग्लोइंग स्किन कैसे पाएं?
एक हफ्ते में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए रोजाना ये चीजें करे:
1. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
2. हरी सब्जीयों का सेवन करें।
3. फलों का सेवन करें।
4. चेहरे को साफ रखें।
5. नियमित व्यायाम करें।
6. तनाव कम ले।