पुरुषों के बाल घने करने के 8 उपाय | 8 Proven Home Remedies That Help Men Grow Hair Thickness
पुरुषों के बाल घने करने के उपाय | Some Ways To Thicken Hair For Men:
हम यहां इस आर्टिकल में 8 घरेली उपाय के बारे में जानेंगे जो पुरुषों के बाल बढ़ाने व ऊंचे घना बनाने में मदद करेगे। पुरुषों के बाल ज्यादातर छोटे या मध्यम ही होते है लेकिन आज कल कही पुरुष अपने बाल महिलाओं से भी लंबे रखते है। बालों का झड़ना बंद करने के लिए घरेलू उपाय।
महिलाएं बाल झड़ते देख कर ही कही सारे ट्रीटमेंट और घरेलू नुस्खे अपनाने लगती है जहा पुरुष के बाल ज्यादा झड़ने के बाद वो ईलाज ढूंढते है। इसलिए आप समय पर अपने बालों को लंबा और घना बनाने के लिए कुछ उपाय अपनाएं। बाल झड़ना बंध करवाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे अपनाए और अपने बालों को स्वस्थ बनाए। बालों के विकास के लिए कुछ प्राकृतिक पदार्थ का इस्तेमाल कर सकते है।

सभी को लगता है की पुरुषों के बाल लंबे होने में काफी समय लगता है लेकिन आप यहां इस आर्टिकल में बताएं गए कुछ उपाय करोगे तो आपके बाल जल्दी ही लंबे होगे।
पुरुषों के बाल घने करने के 8 उपाय | 8 Ways To Thicken Men’s Hair:
1. भोजन में प्रोटीन ज्यादा लें | Eat Protein In Your Diet:
बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए जितना हो सके आप प्रोटीन को अपनी डाइट में ले। प्रोटीन आपके बालों को लंबा और घना बनाने में आपकी मदद करेगा। स्वस्थ पदार्थ आपके बालों को और त्वचा को स्वस्थ बनाके रखती है और आपकी बॉडी को स्वस्थ बनाए रखता है।
प्रोटीन में आप नॉन वेजिटेरियन है तो आप चिकन और अंडा ले सकते है अपनी डाइट में और वेजिटेरियन है तो आप ब्रोकली जरुर खाएं ये आपके बाल और आपकी मासपेशियों के लिए भी फायदेमंद है।
2. बाल रोज ना धोए | Don’t Wash Hair Every Day:
ज्यादातर सभी अपने बालों को रोज वॉश करते है लेकिन अगर आप लंबे बाल चाहते हो तो आप रोज बाल न धोए। भारत में प्रदुषण के कारण बालों में धुल मिट्टी लग जाती है जिस वजह से रोज बाल वॉश करते है। बाल वॉश करते समय हर्बल शैम्पू और कंडीशनर का उपयोग करें।

बालों को रोज धोने से बालों का नैचुरल तेल खतम हो जाता है और बालों की ग्रोथ में रुकावट आती है। ये नैचुरल तेल बालों को बाल झड़ने से बचाता है।
3. कंडीशनर का प्रयोग करें | Use Conditioner:
बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए जरुरी है की आप बाल धोने के बाद अपने बालों में कंडीशनर जरुर लगाए। कंडीशनर आपके बालों में नमी बनाए रखता है इससे आपके बालों में सूखापन नहीं आएगा। कंडीशनर से आपके बालों की ग्रोथ होगी और बाल को झड़ने से रोकेंगे।
4. सिल्क का तकिया लगाएं | Add Silk Pillowcase:
बाल बढ़ाने के लिए कही चीजों को ध्यान रखना पड़ता है उसमे एक जरूरी ये भी है की आप सिल्क से बने तकिए का प्रयोग करें जिससे आपके बाल टूटेंगे नहीं। खुरदरे और कठोर तकिया इस्तेमाल करने से आपके बाल टूटेंगे और डैमेज हो जायेगे।
5. विटामिन को समझे | Understand Vitamins:
स्वस्थ बालों के लिए विटामिन और मिनरल्स से दोस्ती करनी जरुरी हैं। आप अपने डाइटिशियन से पता करे आपके शरीर में किस विटामिन की कमी है। अक्सर विटामिन की कमी से भी बालों का टूटना और बालों की ग्रोथ कम होती है।
6. मालिश करें | Massage:
अच्छा और स्वस्थ बालों के लिए जरुरी है की आप अपने बालों में अच्छे से तेल लगा कर मसाज करें। बालों में तेल लगा कर अंगुली की मदद से स्कैल्प में मसाज करें इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और आपके बालों की ग्रोथ में मदद मिलेगी।
मसाज आप किसी भी प्रकार के प्राकृतिक तेल जैसे जैतुन का तेल, नारियल तेल और बादाम तेल जैसे तेल से मालिश कर सकते है।
7. तनाव ना लें | Do Not Stress:
तनाव एक मुख्य कारण है बाल झड़ने का कही तनाव और डिप्रेशन के कारण बाल झड़ने लगते है। तनाव को कम करने के लिए ली जाने वाली दवाई से भी धीरे धीरे बाल झड़ने लगते है। जितना हो सके उतना नैचुरल तरीके से तनाव को कम करें।
8. धूम्रपान से बचें| Avoid Smoking:
सिगरेट पीने की लत तनाव और डिप्रेशन को बढ़ाती है. धूम्रपान से इम्यून सिस्टम कमजोर होता है और ये वजह बालों का झड़ना तेजी से करती है और बालों के बढ़ने में रुकावट करती है।
पुरुषों के बाल झड़ने के कारण| Reasons For Hair Loss In Men:
बाल झड़ना एक सामान्य समस्या है जो हर पुरुष और महिला दोनो को होती है। पुरुषों में बाल झड़ने के कही कारण है जो आज हम इस आर्टिकल में जानते है।
1. आनुवंशिक | Genetic:
पुरुषों में बाल झड़ने के कारण में सबसे अधिक पाया जानें वाला कारण है आनुवांशिक जो बच्चो में उनके माता-पिता से मिले जीन द्वारा ट्रिगर किया जाता है। पुरुषों में आनुवांशिक पुरुष बैल्डनेस किशोर अवस्था से ही शुरु हो जाती है। धीरे – धीरे उनके बाल झड़ने के साथ छोटे और मुलायम हो जाते है। बाल झड़ने से रोकने के लिए कही तरह के उपाय कर सकते है।
2. तनाव लेना | Take Stress:
तनाव लेने से धीरे धीरे बाल झड़ने लगती है और देखते ही देखते बाल पतले हो जाते है। तनाव कम करने के लिए ही जानें वाली दवाई से भी बाल झड़ते लगते है।
3. मेडिकल समस्या | Medical Problem:
मेडिकल समस्या भी एक बाल झड़ने का मुख्य कारण है. एनीमिया और थायराइड जैसी मेडिकल समस्या भी बाल झड़ने का कारण है। प्रोटीनऔर आयरन की कमी से बाल झड़ने लगते है। डायबिटीज से बाल झड़ने का खतरा बढ़ जाता है।

- तनाव लेना
- हाई ब्लड प्रेशर
- कार्डियो समस्या
- कैंसर
- डायबिटीज।
4. धूम्रपान का सेवन करना | Smoke:
धूम्रपान का सेवन करने से तनाव बढ़ता है और बाल झड़ने की समस्या बढ़ती है। धूम्रपान से इम्यून सिस्टम कमजोर होता है और उसका प्रभाव आपके बालों पर पड़ता है।
5. हार्मोनल बदलाव | Hormonal Changes:
हार्मोनल बदलाव के कारण कही बार पुरुष गंजे हो जाते है. महिलाओ में मासिक धर्म के समय होने वाला हार्मोनल बदलाव एक मुख्य कारण है बाल झड़ने का और पुरुषों में थायराइड की वजह से बाल झड़ने लगते है।

यह भी जानें: पुरुष हो गए है जड़ते बालों से परेशान तो अपनाकर देखे ये आसान टिप्स।
1. बाल झड़ रहे है तो क्या करे ?
बाल झड़ने से रोकने के लिए कही विटामिन लेने चाहिए. विटामीन-ए, बी, डी और ई वाले खाद्य पदार्थ को डाइट में शामिल करना चाहिए।
2. शरीर में किसकी कमी से बाल झड़ते है ?
हमारे शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी है तो बाल झड़ने लगते है। विटामीन – बी 12 बालो को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है।
3. क्या खाने से बाल घने होते है ?
1. आलू
2. केला
3. मीट
4. अंडा
5. मछली
6. डेयरी उत्पाद
7. सोया।
4. क्या खाने से झड़ते बाल को रोक सकते है?
1. अंडा
2. पालक
3. शकरकंद
4. एवोकाडो
5. नट्स और बीज।
5. स्वस्थ बालों के लिए खाद्य पदार्थ?
1. कीवी
2. आम
3. अनार
4. चेरी
5. चकोतरा
6. रसभरी।