|

पेट की गर्मी होने पर अपनाएं ये 12 घरेलू उपाय | How To Reduce Stomach Heat Naturally With 12 Natural Ingredients

पेट की गर्मी | Stomach Heat:

पेट की गर्मी बढ़ने के कही कारण होते है कही बार हम रात को देर से खाना खाते है या फिर हम कोई जंक फूड का सेवन करते है तो हमारे पेट में गर्मी होती है जिससे ब्लोटिंग जैसी समस्या बढ़ जाती है। ज्यादा ऑयली या स्पाइसी खाना खाने से भी पेट में गर्मी होती है। पेट की गर्मी के समय ऐसी परेशानी होती है की लगता है पेट जल रहा हो। पेट की गर्मी बढ़ने से कही असुविधा और बेचैनी होती है।

ऐसे समय में कही लोग सोचने लग जाते है ये किस वजह से हो जाते है और इस समस्या का इलाज क्या है कही लोग इसे कम करने के लिए दवाईयों का उपयोग करते है। पेट की गर्मी को कम करने के लिए हम कही सारे घरेलू उपाय का प्रयोग कर सकते है। पेट में गर्मी होने पर क्या खाएं क्या नहीं ये सभी के लिए बेहद जरूरी सवाल है। इन पदार्थों का सेवन करने से पेट में गर्मी बढ़ जाएगी।

पेट की गर्मी

यहा इस आर्टिकल में हम कुछ पेट की गर्मी को कम करने के घरेलू उपाय के बारे में जानेंगे जो आपको पेट की गर्मी को दूर करने में मदद करेंगे।

पेट की गर्मी कम करने के घरेलू उपाय | Home Remedies To Reduce Stomach Heat:

1. छाछ | Buttermilk:

छाछ का सेवन करना सेहद के लिए बेहद फायदेमंद है इसके सेवन से पेट में होने वाली गर्मी को कम किया जा सकता है। छाछ का सेवन खाना पचाने के लिए भी किया जाता है। छाछ का सेवन करके आप पेट को हेल्थी बना सकते है और इससे आपकी त्वचा भी चमकदार बनेगी।

छाछ का सेवन गर्मियों में खुद को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए भी कर सकते है। छाछ का सेवन करना पेट के लिए वरदान है इससे आपके पेट को ठंडक मिलती है। गर्मियों में छाछ का सेवन बेहद कारगार साबित होता है इसे पीने से सेहद को कही गजब के फायदे मिलते है।

2. कूलिंग हर्ब्स | Cooling Herbs:

गर्मी आते ही लोगो को कही शारीरिक समस्या होने लगती है जिससे गर्मी में कही लोगों को पेट में गर्मी होने की समस्या बढ़ जाती है। गर्मी में कही स्किन समस्या होने लगती है जैसे स्किन रैशेज और एक्ने जैसी समस्या होती है इन समस्या को कम करने के लिए आप आर्युवेद का सहारा ले सकते है।

गर्मियों में खुद को लू से बचाने के लिए कूलिंग हर्ब्स का इस्तेमाल करना चाहिए। इसको इस्तेमाल करने से आप शरीर को हाइड्रेट भी कर सकते है।

3. कच्चा दूध | Raw Milk:

पेट में गर्मी होने पर कच्चा दूध पीना बेहद ही फायदेमंद होता है। कच्चे दूध का सेवन करने से पेट में होने वाली जलन और एसिड को कम करता है जिससे पेट में ठंडक बनी रहती है। कच्चे दूध को आप अपनी रेगूलर दिनचर्या में शामिल कर सकते है। कोल्ड मिल्क को आप रोज सुबह एक ग्लास पी सकते है इससे आपको कही सारे फायदे होंगे।

4. उबला हुआ चावल | Boil Rice:

उबला हुआ चावल पेट में गर्मी को शांत करके पेट को ठंडा बनाता है। उबला हुआ चावल खाने से पेट में पानी की मात्रा बढ़ जाती है जिससे पेट का तापमान कम होता है। पेट में गर्मी बढ़ने पर रोटी की जगह उबले हुए चावल का सेवन करना चाहिए।

ध्यान रहें चावल को कुकर में न पकाए उसे गर्म पानी में उबाल कर ही बनाए और इसे ठंडी छाछ के बाद सेवन करे पेट को बेहद आराम मिलेगा।

5. सौंफ | Fennel Seeds:

सौंफ के खाने के कही सारे फायदे हैं सौंफ का सेवन करना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। गर्मियों में सौंफ का सेवन करने से पेट को ठंडक मिलती है इसकी तासीर ठंडी होती है जिससे ये शरीर में ठंडक पहुंचाती है। इसमें विटामिन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, फाइबर और जिंक जैसे कही पोषक तत्व पाए जाते है जो कई बीमारियों को दूर करने में मदद करते है।

यह शरीर को हाइड्रेट बनाएं रखती है इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत बनता है, शुगर को नियंत्रित करता है और इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करता है।

6. नींबू का रस | Lemon Juice:

नींबू के रस का सेवन करना शरीर के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। नींबू को कही सारे घरेलू उपाय में उपयोग में लिया जाता है इसके कही सारे फायदे है। नींबू विटामिन सी का प्रमुख स्त्रोत है ये शरीर को हाइड्रेट करने का काम करता है।

नींबू को वजन घटाने के लिए भी काम में लिया जाता है। तेज गर्मी में शरीर को तरो ताजा करने के लिए नींबू का इस्तेमाल किया जाता है।

7. जों का पानी | Barley Water:

जों का पानी कई एंटी ऑक्सीडेंट, विटामिन और खनिजों से भरपुर होता है जो शरीर में होने वाली पानी की कमी को दूर करता है। जों का पानी पीने से शरीर हाइड्रेट बना रहता है। इसके पानी के सेवन से गर्मी में होने वाली लू की समस्या नही होती है।

जों की कूलिंग प्रॉपर्टीज शरीर में ठंडक बनाए रखती है और पाचन तंत्र को भी स्वस्थ बनाए रखती है। यह पानी फाइबर, न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सिडेंट से भरपुर होता है जो हमारे पाचन तंत्र के लिए टॉनिक के रुप में काम करता है और इसका सेवन करना कब्ज का भी प्राकृतिक इलाज है।

8. तुलसी के पत्ते | Tulsi:

तुलसी को हमारे यहां सदियों से भगवान की तरह पूजा जाता है। तुलसी का सेवन करने के कही सारे फायदे है ये शरीर के लिए बेहद ही फायदेमंद है। तुलसी की पत्तियों को चबाने से एसीडिटी और पेट में जलन जैसी समस्या नहीं होती है। पाचन तंत्र से जुडी समस्या होने पर तुलसी का सेवन करना बेहद ही फायदेमंद होता है।

तुलसी का सेवन करने से हार्ट हेल्थी रहता है, इम्यूनिटी को बूस्ट करता है और तनाव को कम करने में मदद करता है। इसका सेवन गर्मियों में कम करना चाहिए।

9. पानी | Water:

पानी पीना सेहद के लिए बेहद ही फायदेमंद है ये शरीर को हाइड्रेट बनाएं रखता है। पानी भरपुर पीने से शरीर में जमा टॉक्सिन को यूरीन के जरिए बाहर निकालती है। कही लोगों का मानना है कि ठंडे पानी की तुलना में गर्म पानी पीने से पाचन में सुधार और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाती है।

किसी भी व्यक्ति को दिन में कम से कम 3 से 4 लीटर पानी का सेवन करना चाहिए।

10. नारियल पानी | Coconut Water:

नारियल पानी का सेवन करना बेहद लाभकारी होता है इसके सेवन से शरीर को कही सारे फायदे मिलते है। नारियल पानी में पाए जाने वाले प्राकृतिक तत्व आपको एनर्जी प्रदान करते है और आपका शरीर हाइड्रेट रहता है।

नारियल पानी को वर्कआउट के बाद आप पोस्ट वर्कआउट ड्रिंक के तोर पर पी सकते है। आप इसे रेगुलर रोज सुबह पी सकते है और इसके सेवन से त्वचा में निखार आता है, पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद और ह्रदय के लिए फायदेमंद होता है।

11. आंवला | Gooseberry:

कही लोगों को पेट से जुडी कही समस्या होती है जिसमे आंवला का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। आंवला पेट से जुडी समस्याओ को कम करता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। आंवला का सेवन करने से पाचन तंत्र से जुडी समस्या से निजात मिलता है।

आंवले का सेवन करने से कोलेस्ट्रोल को कम करता है, वजन को कम करता है और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखता है। आज कल मार्केट में आंवले के कही सारे प्रोडक्ट मिलते है।

12. पुदिना | Mint:

पुदीने को किसी भी चीज में एड करने से उस चीज का स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। इसकी तासीर बहुत ठंडी होती है जिससे कुछ ही समय में पेट ठंडा होने लगता है। पुदीने का पानी पीने से पेट में ठंडक और पाचन तंत्र में सुधार आता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी फंगल गुण होते है।

पुदीने के पानी का सेवन करने से त्वचा में निखार आता है, पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और डायबिटीज को कंट्रोल करता है।

यह भी पढ़े: पेट में गर्मी होने पर करे इन पदार्थों का सेवन जिससे आपके पेट में गर्मी कम होगी।

पेट में गर्मी बढ़ने के लक्षण | Symptoms Of Increased Heat In The Stomach:

  • पेट में गर्मी
  • जलन
  • दस्त
  • पेट में ऐंठन
  • पेट में दर्द
  • ब्लोटिंग
  • भूख कम लगना
  • उल्टी
  • ज्यादा पसीना आना
  • गैस।

पेट में गर्मी होने पर क्या न खाएं | What Not To Eat When There Is Heat In The Stomach:

  • ज्यादा सॉल्टी फूड्स।
  • ग्रेवी वाले पदार्थ।
  • कॉफी का सेवन नहीं करना।
  • शराब का सेवन नहीं करना।
  • मांसाहार का सेवन नहीं करना।
  • ज्यादा फ्राइड फूड और तेल मसालों वाला भोजन नहीं करना।

पेट में गर्मी बढ़ने के कारण | Reason For Increased Heat In The Stomach:

  • ज्यादा मसालेदार खाना
  • ज्यादा नॉन वेज खाना
  • पानी कम पीना
  • धूम्रपान का सेवन करना और शराब पीना
  • चाय, कॉफी ज्यादा पीना
  • लंबे समय तक भुखे रहना।

पेट की गर्मी का इलाज | Treatment Of Stomach Heat:

  • खुब पानी पिएं।
  • ठंडे तासीर वाले पदार्थ खाएं।
  • मौसमी फलों का जूस पिएं।
  • मसालेदार खाना ना खाएं।
  • ज्यादा समस्या होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।

1. कोनसा फल खाने से पेट को ठंडक मिलती है?

कुछ फलों की तासीर ठंडी होती है तो कुछ फलों की तासीर गर्म होती है जैसे तरबूज, खरबूजा, ककड़ी, लीची और खीरे की तासीर ठंडी होती है जो शरीर को हाइड्रेट करने का काम करते है।

2. कोनसा जूस पीने से पेट में ठंडक होती है?

पेट की गर्मी को शांत रखने के लिए आप अपनी डाइट में खीरे के जूस को शामिल कर सकते है। ये जूस पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखता है और इसके सेवन से आपको वजन कम करने में भी मदद मिलेगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *