बालों में रुसी की समस्या को नियंत्रित करने के लिए अपनाएं ये 10 घरेलू उपाय | 10 Best Natural Ingredients For Remove Dandruff
बालों में रुसी | Dandruff:
सर्दियां आते ही डैंड्रफ की समस्या होने लगती है जो की आम बात है। डैंड्रफ के कारण लड़किया अपनी मनपसंद हेयर स्टाइल बनाने से कतराती है। डैंड्रफ कंधो पर गिर जाता है जो देखने में काफी बेकार लगता है। रुसी की समस्या के कारण बाल तेजी से झड़ने लगते है और बाल रुखे हो जाते है।
सर्दियों में रुसी की समस्या इसलिए होती है क्योंकि इन दिनों में हवा शुष्क चलती है जो स्कैल्प में मौजूद नमी छीन लेती है जिससे स्कैल्प में रुसी बढ़ जाती है। यह एक कंडीशन है जो फंगस के कारण होता है जो स्कैल्प से सिबम को सोखकर बढ़ता है। वैसे तो डैंड्रफ एक आम समस्या है लेकिन पर्सनेलिटी को कमजोर करने के लिए ये काफी है।

रुसी को कम करने के लिए आपको केमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने की जरुरत नही है इसके लिए हम घर में मौजूद कुछ प्राकृतिक पदार्थ का इस्तेमाल भी कर सकते है। घरेलू नुस्खे का नियमित इस्तेमाल करने से रुसी की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते है कौनसे प्राकृतिक पदार्थ है जो रुसी को कम करने में मदद करेंगे।
बालों में रुसी को कम करने के लिए प्राकृतिक पदार्थ | Natural Ingredients To Reduce Dandruff:
1. दही | Curd:
दही में मौजूद विटामिन और प्रोटीन बालों को बढ़ाता है और रुसी को कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड और प्रोबायोटिक स्कैल्प को पोषण देते है और डैंड्रफ को कम करते है। इसमें मौजूद एंटी फंगल गुण स्कैल्प में संक्रमण होने से रोकते है और रुसी को कम करता है। इससे लगाने से न सिर्फ रुसी की समस्या से छुटकारा मिलता है बल्कि इसको लगाने से बालों को चमक मिलती है।
दही को बालों में लगाने के कई सारे फायदे है ये बालों की रंगत को सुधारता है। इसमें मौजूद गुण बालों को लंबा और घना बनाता है। इसे त्वचा पर भी लगाया जाता है जिससे त्वचा में चमक बरकरार रहे। इसको त्वचा पर लगाने से त्वचा चमकदार और स्वस्थ बनती है। दही को डैंड्रफ को हटाने के लिए बालों में लगाने के लिए इसमें नींबू, कड़ी पत्ता, बेसन और शहद के साथ मिलाकर लगा सकते है।
2. शहद | Honey:
शहद एक प्राकृतिक पदार्थ है जिसके कई सारे फायदे है। शहद में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टिरियल और एंटी फंगल गुण होते है। इसे स्कैल्प पर लगाने से स्कैल्प में होने वाली खुजली कम होती है और स्कैल्प स्वस्थ बना रहता है। शहद में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट के गुण बालों को मजबूत बनाता है और रुसी को कम करता है।

इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स बालों के रंगत को सुधारता है। इसमें मौजूद एंटी बैक्टिरियल और एंटी फंगल गुण बालों की समस्या को दूर करता है और बालों को स्वस्थ बनाता है। शहद को सीधा स्कैल्प पर लगाएं। शहद को प्राकृतिक पदार्थ में मिलाकर लगाएं जिससे इसके गुण और बढ़ जाएंगे। शहद में नारियल तेल, नींबू, एलोवेरा जेल, दही, अंडा और आंवला पाउडर मिलाकर लगा सकते है।
3. नींबू | Lemon:
नींबू में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टिरियल और एंटी फंगल गुण होते है जो बालों में रुसी को कम करने में मदद करते है। नींबू के रस से स्कैल्प में होने वाली समस्या दूर होती है और स्कैल्प स्वस्थ रहती है। इसमें मौजूद विटामिन सी बालों को मजबूत बनाता है और रुसी को कम करता है।
ये बालों को बेहतर बनाता है इसके रस को लगाने से बाल चमकदार बनते है। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण इन्फेक्शन जैसी समस्या को कम करता है। नींबू के रस को सीधा स्कैल्प पर लगाएं। इसको लगाते समय इसमें एलोवेरा जेल, नारियल तेल, सरसो का तेल और दही में मिलाकर लगा सकते है।
यह भी जानें: सर्दियों में मुंहासे से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं घरेलू उपाय।
4. जैतून का तेल | Olive Oil:
जैतून के तेल में एंटी डैंड्रफ के गुण पाए जाते है जो बालों में से रुसी को कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन ई बालों को मजबूत बनाता है। ये बालों की रंगत को सुधारता है इससे बाल चमकदार और स्वस्थ बनते है। इसमें मौजूद एंटी बैक्टिरियल और एंटी फंगल गुण बालों की समस्याओं को दूर करता है।
इसमें मौजूद मॉइश्चराइजिंग गुण बालों में मॉइश्चर बनाए रखता है। ये बालों की देखभाल करता है और बालों में से रुसी को कम करता है। इसको सीधे स्कैल्प पर लगाएं और इससे मसाज करें। जैतून के तेल को हेयर मास्क की तरह बालों पर लगाएं। जैतून के तेल में अंडा, शहद, एलोवेरा जेल, बादाम का तेल, नींबू का रस और हल्दी पाउडर मिलाकर लगा सकते है।
5. सेब का सिरका | Apple Cider Vinegar:
सेब के सिरके में एंटी फंगल और एंटी बैक्टिरियल गुण होते है जो बालों में से डैंड्रफ को कम करता है। इससे स्कैल्प की सफाई होती है और खुजली और जलन जैसी समस्या कम होती है। यह रुसी को कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद एसिटिक एसिड बालों को मजबूत बनाता है। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स बालों की रंगत को सुधारता है।
इसमें मॉइश्चराइजिंग गुण होते है जो बालों में मॉइश्चर बनाए रखता है। ये बालों को चमकदार बनाता है और बालों में रुसी को कम करता है। इससे बाल मुलायम और घने बनते है। इसको बालों को शैंपू करने के बाद पानी में मिलाकर स्कैल्प और बालों में लगाएं।
6. नारियल तेल | Coconut Oil:
नारियल तेल में एंटी बैक्टिरियल, एंटी फंगल गुण और विटामिन मौजूद होता है जो बालों को स्वस्थ बनाता है। इसमें मौजूद एंटी फंगल के गुण बालों में से रुसी को कम करने में मदद करता है। ये बालों और त्वचा दोनों के लिए बेहद ही फायदेमंद है। इसको बालों में लगाने से बाल मुलायम और घने बनते है।
नारियल तेल को बालों में लगाने से न सिर्फ रुसी कम होती है बल्कि बाल चमकरदार बनते है। इसमें मॉइश्चराइजिंग गुण होते है जो बालों में मॉइश्चर बनाए रखता है। इसमें मौजूद विटामिन ई बालों में रुसी को कम करता है। इसको गुनगुना गर्म करके बालों में लगाएं और स्कैल्प में अच्छे से मसाज करें।
7. एलोवेरा जेल | Aloevera Gel:
एलोवेरा जेल के कई सारे फायदे है ये न सिर्फ बालों में से रुसी को कम करने में मदद करता है बल्कि इसके अनगिनत फायदे है। इसको त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इसमें एंटी बैक्टिरियल और एंटी फंगल गुण होते है जो रुसी को कम करने में मदद करता है।

इससे स्कैल्प का पीएच बैलेंस भी बेहतर बना रहता है। इससे स्कैल्प में मौजूद सूजन और जलन जैसी समस्या कम होती है। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाता है। इससे बाल चमकदार बनते है और बाल में होने वाली रुसी की समस्या कम होती है। एलोवेरा जेल को डायरेक्ट स्कैल्प पर लगाएं। इसको स्कैल्प पर लगाते समय नींबू, बेकिंग सोडा, टी ट्री ऑयल, नारियल तेल और एप्पल साइडर विनेगर को मिलाकर लगा सकते है।
8. नीम | Neem:
नीम में कई प्रकार के गुण होते है जो सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होते है। नीम में एंटी बैक्टिरियल और एंटी फंगल के गुण होते है जो बालों में से रुसी को कम करने में मदद करते है। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स बालों को मजबूत बनाते है। ये बालों की रंगत को सुधारने में मदद करता है।
इसमें मौजूद गुण बालों को पोषण देते हैं। नीम में मौजूद गुण बालों को चमकदार बनाने में मदद करता है। नीम बालों को स्वस्थ बनाए रखता है। इसको लगाने से स्कैल्प में होने वाले इन्फेक्शन और खुजली से छुटकारा पाया जा सकता है। इसको लगाने के लिए इसका तेल बनाकर लगाएं, इसका पेस्ट बनाकर मास्क बनाकर लगाएं, नीम के पत्तो को पानी में उबालकर पानी बनाएं और इसे आप चबा भी सकते है।
9. लहसुन | Garlic:
लहसुन के अंदर एंटी फंगल, एंटी बैक्टिरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी के गुण पाए जाते है। इसके सेवन करने से शरीर को कई सारे फायदे है। इसमें विटामिन और मिनरल्स होते है जो बालों को मजबूत बनाता है। ये बालों को चमकदार बनाने में मदद करता है।
ये बालों को स्वस्थ बनाता है और रुसी को नियंत्रण करने में मदद करता है। इसको लगाने से बाल लंबे और घने बनते है। इसको स्कैल्प पर लगाने के लिए इसमें एलोवेरा जेल, सेब का सिरका, शहद और नारियल तेल को मिलाकर लगा सकते है।
10. टी ट्री ऑयल | Tea Tree Oil:
इसमें एंटी फंगल के गुण है जो स्कैल्प में मौजूद कीटाणु को खत्म करने में और स्कैल्प की सूजन को कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स बालों को मजबूत बनाता है और बालों की रंगत को सुधारता है। ये बालों की सेहत को बेहतर बनाता है और बालों को स्वस्थ बनाता है। ये बालों में रुसी को नियंत्रण करने में मदद करता है।
इसमें मौजूद मॉइश्चराइजिंग के गुण बालों में मॉइश्चर को बनाए रखने में मदद करता है। ये बालों को चमकदार बनाता है और इसको लगाने से बाल लंबे और घने बनते है। इसको बालों में लगाने के लिए हेयर मास्क के रुप में लगा सकते है।
यह भी पढ़े: सर्दियों में होठों को नरम और चमकदार बनाने के लिए DIY लिप बॉम।
बालों में रुसी होने के कारण | Causes Of Dandruff:
- ज्यादा रुखी त्वचा और तैलिय त्वचा के कारण रुसी होती है।
- सिर में फंगस होने पर रुसी होता है।
- बालों की सफाई न करने पर भी डैंड्रफ हो जाता है।
- हार्मोनल बदलाव के कारण।
- हेयर कलर करने के कारण।
- विटामिन की कमी के कारण।
- यीस्ट का बढ़ना।
- मेडिकल कंडीशन।
सर्दियों में बाल झड़ने के कारण | Reasons For Hairfall In Winter:
- विटामिन और खनिजों की कमी के कारण।
- हीट स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल करना।
- धूप में कम रहने के कारण।
- बालों में रुसी की समस्या होने के कारण।
- गर्म पानी से बालों को धोना।
- शुष्क हवा चलने के कारण।
- बालों में नमी होने के कारण।
- स्कैल्प ड्राई होने के कारण।
सर्दियों में बालों की देखभाल के लिए अपनाएं ये टिप्स | Follow These Tips For Hair Care In Winter:
- ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें।
- स्कैल्प की मालिश करें।
- शरीर को हाइड्रेट बनाए रखें।
- स्वस्थ डाइट का इस्तेमाल करें।
- माइल्ड शैंपू और कंडीशनर को बालों के लिए इस्तेमाल करें।
- बाल धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल न करें।
- बालों को नुकसान पहुंचाने वाली हीटिंग हेयर स्टाइल न करें।
- रेगुलर एक्सरसाइज करें।
रुसी से बालों और त्वचा को होने वाले नुकसान | Damaged Caused To Hair And Skin By Dandruff:
रुसी होना एक आम समस्या है। सर्दी का मौसम आते ही रुसी जैसी समस्या होने लग जाती है। रुसी की वजह से बालों को कई सारी समस्या होती है। रुसी के कारण बाल झड़ने की समस्या अधिक होती है। रुसी होने से न सिर्फ बाल झड़ते है बल्कि रुसी होने से त्वचा को भी कई सारे नुकसान होते है।

- बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचता है।
- बाल का कमजोर हो जाना।
- बालों का टूटना।
- सोरायसिस की समस्या।
- त्वचा पर खुजली होना।
- मुंहासे हो जाना।
1. रुसी के लिए अच्छा शैंपू कोन सा है?
1. बायोटिक फ्रेश नीम एंटी डैंड्रफ शैंपू।
2. हेयर एंड शोल्डर एंटी डैंड्रफ शैंपू।
3. मामार्थ लेमन एंटी डैंड्रफ शैंपू।
4. स्कैल्प प्रो डेली एंटी डैंड्रफ शैंपू।
5. तुगैन एसेंशियल एंटी डैंड्रफ शैंपू।
2. रुसी को कम करने के लिए डाइट में इन चीजों का सेवन करें?
1. अंडा।
2. चना।
3. पपीता।
4. नट्स।
5. मछली।
6. सूरजमुखी के बीज।
7. पालक।
8. एवोकाडो।