|

गर्मी में फटी एडियां का इलाज कैसे करें 10 घरेलू उपाय | 10 Best Home Remedies For Cracked Heels In Summer

फटी एडियां | Cracked Heels:

मौसम बदलने के साथ फटी एडियां होना एक नॉर्मल है लेकिन कही लोगो का न सिर्फ सर्दी में एडिया फटती है बल्कि कही लोगो को एडियां गर्मी के मौसम में भी फटती है। फटी हुई एडियां का एक मुख्य कारण है ड्राई स्किन जब शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी होती है तब पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, विटामिन और शरीर को पर्याप्त मात्रा में हाइड्रेट ना करने की वजह से ड्राई स्किन की समस्या होती है।

शरीर का सुंदर होना ही काफी नहीं है शरीर के साथ आपके पैर भी सुंदर दिखे ये भी महत्वपूर्ण है चेहरा सुंदर होने के साथ ही पैर भी सुंदर दिखे तो ये भी लोगो को अट्रैक्ट करती है लेकिन कही लोग सिर्फ घरेलु उपाय करके अपने चेहरे को और बालो को ही स्वस्थ बनाते है। प्राकृतिक पदार्थ का इस्तेमाल करके आप अपनी त्वचा को चमकदार बना सकते है।

फटी एडियां

यहा इस आर्टिकल में हम कुछ घरेलू उपाय के बारे में जानेंगे जो आपके पैरों की फटी हुई एडियां को ठीक करके आपके पैरों को सुंदर दिखने में मदद करेंगे।

फटी एड़ियों का इलाज | Treatment Of Cracked Heels:

1. ग्लिसरीन, नींबू और गुलाब जल | Glycerine, Lemon And Rose Water:

ग्लिसरीन, नींबू और गुलाब जल को न सिर्फ चेहरे पे लगाते है बल्कि इनका इस्तेमाल पैरो की फटी हुई एडियां को ठीक करने में भी किया जाता है। ग्लिसरीन, नींबू और गुलाब जल को मिक्स करके मॉइश्चराइजर की तरह अपने पैरो पे लगाए।

ग्लिसरीन, नींबू और गुलाब जल को रात को सोने से पहले अपने पैर अच्छे से साफ करके इस मिश्रण को अपनी एडियां पर लगा कर छोड़ दे। कुछ दिनों बाद आप देखेंगे कि आपकी फटी एडियां मुलायम हो गई और आप चाहे तो आप इसे अपने हाथ, पैरो पे भी लगा सकते है।

2. एलोवेरा | Aloevera:

एलोवेरा में पाया जाने वाला एंटीबैक्टिरियल गुण एड़ियों को फटने से रोकता है और इसमें पाया जाने वाला विटामिन – ई इसकी हीलिंग में मदद करता है। एलोवेरा स्किन को हाइड्रेट करता है और यह त्वचा में नमी बनाए रखता है। यह कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है जो कि फटी एड़ियों को रिपेयर करने में फायदेमंद है।

फटी एड़ियों को ठीक करने के लिए पैर पर एलोवेरा जेल लगाए इसे आप नारियल तेल और ग्लिसरीन मे मिक्स करके अपने पैरों पे लगा सकते है। इसे अपने पैरों पे लगाने से पहले पैर को अच्छी तरह से साफ करले फिर इस मिश्रण को लगा दे।

3. शहद | Honey:

शहद में पाया जाने वाला एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है जो पैर के तलवों और एड़ियों की सूजन को कम करते है। शहद को आप डायरेक्ट अपने पैरो पे लगा सकते है या फिर आप इसे केले, हल्दी और नींबू में मिक्स करके पैरों पे लगाए इससे आपकी फटी हुई एडियां जल्दी से ठीक होने लगेगी।

शहद न सिर्फ फटी एड़ियों को ठीक करता है बल्कि ये आपके पैरों को भी खूबसूरत बनाता है। शहद का उपयोग कही सारे घरेलू उपाय में किया जाता है जैसे त्वचा के लिए और होठों के लिए।

4. नारियल तेल | Coconut Oil:

नारियल तेल के कही सारे फायदे है ये न सिर्फ आपके बालों और त्वचा को खूबसूरत बनाता है बल्कि इसके नियमित उपयोग करने से आपके पैरों की फटी हुई एडियां भी ठीक होने लगती है। इसे पैरों पे लगाने से आपके पैरों की त्वचा हाइड्रेट होती है और मुलायम बनी रहती है।

नारियल तेल को आप शहद और नींबू के रस को मिक्स करके आप अपने पैरो पे लगा सकते है। ध्यान रखें इसको लगाने से पहले अपने पैरो को अच्छे से धोले फिर इसको पैरो पे लगाए।

5. नीम | Neem:

नीम में मौजूद एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण फटी एड़ियों को ठीक करने में मदद करते है। नीम के पत्ते को पीसकर पेस्ट बना लें और उसे पैरो पे लगाए जिससे आपकी फटी एड़ियां ठीक होने लगेगी।

नीम का पेस्ट और उसमे हल्दी या घी मिक्स करके पेस्ट बना कर रेगुलर अपने पैरो पे लगाए ये जल्द ही आपको फटी हुई एड़ियों से निजात दिलाने में आपकी मदद करेगा।

6. पैराफिन वैक्स | Paraffin Wax:

पैराफिन वैक्स से आप पैरो की फटी हुई एड़ियों को ठीक कर सकते है। सामान्य मोम को भी उपयोग में लिया जा सकता है लेकिन सफेद मोम को प्राथमिकता देनी होगी क्योंकि रंगीन मोम दर्द को बढ़ा सकता है। इसे आप नारियल तेल या फिर सरसो का तेल में मिक्स करके लगा सकते है।

7. सरसों तेल | Mustard Oil:

सरसों का तेल पैरो पे लगाने से त्वचा में नमी बनी रहती है और साथ ही ये फटी एड़ियों को भरने में मदद करता है। सरसों के तेल की मसाज करने से आपके पैर मुलायम बनते है। सरसों के तेल लगाने से आपको कही सारे जादुई परिणाम मिलेगे।

सरसों के तेल की पैरो पे मसाज करे या फिर आप सरसों के तेल में पैराफिन वैक्स और हल्दी मिक्स करके भी अपने पैरो पे लगा सकती है।

8. जोजोबा ऑयल | Jojoba Oil:

जोजोबा ऑयल त्वचा संबंधित समस्याओं के लिए बहुत उपयोगी माना गया है जैसे मुंहासे,सनबर्न, सुखी त्वचा और झुरिया। जोजोबा ऑयल को पैरो पे लगाने से पैरो की त्वचा मुलायम होगी और ये तेल उसे हाइड्रेट करने का काम करता है।

इस तेल को आप एड़ियों पर लगा कर अच्छे से मालिश करे ये आपकी स्किन में जाकर आपकी त्वचा को कही पोषक तत्व प्रदान करता है।

9. पेट्रोलियम जेली | Petroleum Jelly:

पेट्रोलियम जेली लगाने से ये त्वचा में गहराई तक जाकर मॉइश्चराइज करने में मदद करती है और त्वचा को मुलायम बनाता है। इसका उपयोग हमारी दादी, नानी के जमाने से किया जा रहा है। पेट्रोलियम जेली को आप कही चीजों में उपयोग में कर सकते है जैसे – होठों के लिए, बालों के लिए और त्वचा के लिए।

पेट्रोलियम जेली को आप रात को सोने से पहले फटी एड़ियों पे लगाए। इसे आप एक हफ्ते तक पैरो पे लगा कर देखें आपको रिज़ल्ट नजर आने लगेगा।

10. टी ट्री ऑयल | Tea Tree Oil:

टी ट्री ऑयल को फटी हुई एडियां पर लगाने से कही सारे फायदे है इसको फटी हुई एड़ियों पर लगाने से जल्द ही आपकी फटी हुई एड़ियां ठीक होने लगेगी। टी ट्री ऑयल को पैरो पे लगाने के लिए आप इसकी 5,6 बूंदे नारियल तेल या जैतून के तेल में मिक्स करके पैरों पे लगाए।

एड़ी में दर्द से कैसे बचें | How To Avoid Heel Pain:

  • एड़ी पर बर्फ की पट्टी लगाएं इससे दर्द कम होगा।
  • आराम करें ऐसी गतिविधियां न करे जिससे दर्द बढ़ता हो।
  • रात में स्पिल्ट पहने।
  • स्वस्थ वजन को बनाएं रखें।
  • संतरा खाएं।
  • शॉक अवशोषित वाले जूते पहने।
  • स्ट्रेचिंग व्यायाम करें।
  • मछली के तेल से पैरो की मालिश करें।

एड़ी की हड्डी बढ़ने का आयुर्वेदिक ईलाज | Ayurvedic Treatment For Heel Bone Enlargement:

  • अशोक।
  • ब्राह्मी।
  • शतावरी।
  • हल्दी।
  • शुद्ध गुगल।
  • थैरेपी और कसरत करें।

गर्मियों में एडियां फटने का कारण | Reasons For Cracked Heels In Summer:

  • नंगे पांव चलने से।
  • खराब हाइजीन के कारण।
  • पानी की कमी से।
  • गंदगी से।
  • विटामिन की कमियों से।
  • स्किन एजिंग के कारण।
  • मोटापे के कारण।
  • लंबे समय चलने के कारण।

गर्मियों में पैर फटने की दवा | Medicine For Cracked Heels In Summer:

  • बोरोलिन।
  • एमोलिज।
  • शिया बटर।
  • क्यूटिमैक्स।
  • प्लेन पेट्रोलियम जेली।
  • फिक्सेडर्मा फुटबेटिक क्रीम।
  • ओरिफ्लेम फीट अप।
  • क्रैक हील रिपेयर।

यह भी जानें: फटी एडियो को रोकने के लिए पांच घरेलू उपाय।

1. फटी हुई एडिया को हमेशा के लिए ठीक कैसे करें?

फटी हुई एडिया को हमेशा के लिए ठीक करने के लिए आप कही तरह के प्राकृतिक पदार्थों का इस्तेमाल कर सकते है जैसे- मोम, ग्लिसरीन, सेंधा नमक, जोजोबा तेल और सरसों का तेल।

2. गर्मियों मे एडियां फटने का क्या कारण है?

गर्मी में एडियां फटने का मुख्य कारण है पानी की कमी होना जब त्वचा में पानी की मात्रा कम हो जाती है तब मुख्य रूप से पैरो की त्वचा फट जाती है। पैरो की त्वचा फटने के और कही कारण होते है जैसे की लंबे समय तक एक स्थान पर खड़े रहना, मोटापा, सही फिटिंग वाले जूते नहीं पहनना या फिर स्किन केयर में लापरवाही बरतना।

3. किसकी कमी से एडियां फटती है?

हमारे शरीर में कही बार किसी विटामिन की कमी होने पर कुछ न कुछ समस्या होने लगती है जैसे की शरीर में विटामिन सी और विटामिन बी 3 की कमी होने पर त्वचा फटने लगती है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *