|

पेट की गर्मी के 5 प्राकृतिक ईलाज : क्या खाना चाहिए और क्या न खाएं | Natural Remedies For Stomach Heat: What To Eat And What Not To Eat

पेट की गर्मी | Stomach Heat:

पेट में गर्मी गर्मी होने पर क्या खाएं क्या न खाएं यही सबसे बड़ी समस्या है। पेट में गर्मी होने के कही सारे कारण है। पेट में गर्मी हो जाने पर मन बेचैन सा रहता है न कुछ खाने का मन करता है। पेट में गर्मी होने का यह भी कारण माना गया है की जब हमारा पाचन तंत्र ज्यादा काम करने लगता है तब हमारे शरीर में हिट पैदा होती है और पेट में गर्मी बढ़ने लगती है।

पेट में गर्मी बढ़ने के कही सारे कारण बताए गए है जैसे की चाय, कॉफी का सेवन करना, ज्यादा तेल मसाले वाले पदार्थ का सेवन करना। इसके कारण व्यक्ति को पेट में जलन, दर्द, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्या होने लगती है। पेट में गर्मी को कम करने के लिए घर में मौजूद प्राकृतिक पदार्थ से घरेलू उपाय कर सकते है।

पेट की गर्मी के लिए

ज्यादा समय तक पेट में गर्मी बनी रहें तो अल्सर और इविटेबल बॉवेल सिंड्रोम जैसी कई गंभीर बीमारियां होती है इसलिए शरीर को ठंडा रखने के लिए खाने में ठंडी तासीर वाले पदार्थों का सेवन करना चाहिए। पेट में जलन न हो इसलिए क्या खाए क्या न खाएं इसका ध्यान रखें।

पेट की गर्मी का प्राकृतिक ईलाज | Natural Remedies For Stomach Heat:

1. ठंडे पानी में पैर रखे | Keep Feet In Cold Water:

पेट में गर्मी कम करने की बात कहे तो ठंडी हवा की तुलना में ठंडे पानी में पैर रखने से जल्दी से पेट की गर्मी कम होने लगती है। ठंडे पानी में पैर रखने के कही सारे फायदे है इससे पैर में सूजन कम होती है और थकान को दूर करने में मदद करता है।

ठंडे पानी में पैर को रखने पर ये आपकी रक्त वाहिकाओं को संकुचित करने में मदद करता है जिससे आप लंबे समय तक खड़े रहने और गर्म मौसम के कारण हुई सूजन को कम करता है।

2. पेट पर एलोवेरा जेल लगाएं | Apply Aloevera Gel On Stomach:

एलोवेरा जेल के कही सारे फायदे है इसे बालो को मुलायम बनाने के लिए और त्वचा को चमकदार बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। एलोवेरा जूस का सेवन कही लोग पाचन संबंधी बीमारी को कम करने के लिए व वजन कम करने के लिए भी इसका सेवन किया जाता है।

एलोवेरा जेल को त्वचा पर लगाने से यह ठंडक प्रदान करता है इसमें एंटी बैक्टिरियल और एंटी फंगल गुण पाए जाते है। इसे पेट पर लगाने से यह पेट की जलन और एसिडिटी को कम करने में मदद करता है।

3. ठंडी तासीर वाले पदार्थ खाएं | Eat Cold Foods:

पेट में गर्मी होना एक आम बात है जब कभी भी आपके पेट में गर्मी हो जाए तब ठंडी तासीर वाले पदार्थों का सेवन करना चाहिए जिससे पेट की गर्मी शांत होती है। ठंडी तासीर वाले पदार्थ आपके पेट की गर्मी को शांत करके आपके पेट में ठंडक पहुंचाने का काम करते है।

ठंडी तासीर वाले पदार्थ:

  • सौंफ
  • दही
  • तरबूज
  • पुदीना
  • कच्चा दूध।

4. खूब पानी पिएं | Drink Enough Water:

पानी पीने से कही सारे फायदे होते है इससे शरीर हाइड्रेट रहता है। आप नॉर्मल पानी या नारियल पानी भी पी सकते है यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी को पूरा करता है। एक्सपर्ट्स की माने तो हमें दिन में 7 से 8 गिलास तक पानी पीना चाहिए।

पानी पीने से शरीर में गर्मी नही होती है व कब्ज जैसी समस्या को कम करने में मदद मिलती है।

5. मौसमी फलों के जूस का सेवन करें | Drink Seasonal Fruit Juices:

मौसमी फलों के जूस का सेवन करना बेहद लाभकारी होता है यह हमारे शरीर में जरुरी न्यूट्रिएंट्स की कमी को पूरा करता है जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। मौसमी फलों के जूस में आपको ठंडी तासीर वाले फलों के जूस का सेवन करना चाहिए।

ठंडी तासीर वाले फलों के जूस :

  • तरबूज
  • खरबूजा
  • लीची
  • खीरा
  • ककड़ी।

पेट की गर्मी को शांत करने के लिए क्या खाएं | What To Eat To Cool Down Stomach Heat:

1. नींबू का जूस | Lemon Juice:

गर्मियों में पेट की गर्मी को कम करने के लिए नींबू का जूस बेहद फायदेमंद होता है। नींबू के जूस का सेवन करने से गर्मियों में ताजगी का अनुभव होता है। नींबू पानी में मौजूद विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट पेट में अम्लीयता को बनाए रखता है। नींबू पानी का सेवन करने से पेट साफ रहता है और पाचन तंत्र सही होने में मदद करता है। गर्मी में जूस का सेवन करे पेट को ठंडक पहुंचाने के लिए।

2. मैथी के बीज का पानी | Fenugreek Seeds Water:

मैथी का सेवन करना बेहद लाभकारी है इसे भारतीय रसोई में कही तरह की चीजे बनाने में काम में लिया जाता है। मैथी में विटामिन – ए, बी, सी, मैग्नीशियम और आयरन भरपुर मात्रा में पाया जाता है। यह केवल शरीर की गर्मी को ही कम नहीं करती है बल्कि कब्ज, दस्त और ब्लोटिंग जैसी समस्या को कम करती है।

मैथी के बीज में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो सर्दी, खासी और जुखाम से बचने में मदद मिलती है। मैथी के बीज का पानी का सेवन करने से पेट में ब्लोटिंग, कब्ज, दस्त, जलन और गैस जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है।

3. आंवले का जूस पिएं | Gooseberry Juice:

आंवले के जूस का सेवन करना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके सेवन से पेट में गर्मी कम होती है और बॉडी हाइड्रेट रहती है। यह न केवल इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करता है बल्कि पाचन को भी दुरस्त बनाता है। आंवले की तासीर ठंडी होती है जिसकी वजह से ये पेट में गर्मी को शांत करके पेट में ठंडक पहुंचाता है।

आंवला न सिर्फ पेट की गर्मी को कम करता है बल्कि बालों और त्वचा को भी स्वस्थ बनाता है। आंवले का जूस शरीर में रोगों से लड़ने में मदद करता है। इससे पाचन तंत्र बेहतर होता है दस्त और उल्टियां जैसी समस्या से निजात दिलाता है।

4. जीरा | Cumin Seeds:

जीरे की तासीर ठंडी होती है। यह खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ ही पेट में ठंडक पहुंचाने का काम भी करता है। गर्मियों में इसका सेवन करने से शरीर का तापमान बेहतर होता है। यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और पेट में आई सूजन को कम करने में मदद करता है।

जीरे का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है जिससे वजन कम होता है। इसमें पाए जाने वाले डाइजेस्टिव एंजाइम खाने को आसानी से पचा देता है। सुबह रोज खाली पेट जीरे का पानी पीने से पेट ठंडा रहता है और पाचन बेहतर बनता है।

5. धनिया | Coriander:

धनिया को खाने में स्वाद बढ़ाने से जाना जाता है लेकिन इसके सेवन से शरीर को कही सारे फायदे होते है। धनिया के बीज हो या पत्ते ये दोनो ही शरीर को रिफ्रेश करने का काम करते है। आप इसे चटनी, सब्जी, सलाद और छाछ में डालकर सेवन कर सकते है। इसकी तासीर ठंडी होती है इसलिए गर्मी में इसका सेवन करना लाभकारी होता है।

धनीया में थाइमोल नामक यौगिक पाया जाता है जिससे कब्ज में राहत मिलती है। इसका पानी पीने से शरीर हाइड्रेट होता है। इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्या, बुखार, अपच की समस्या और प्रेगनेंसी डिसऑर्डर में मदद करता है। इसका सेवन मिश्री के साथ भी कर सकते है।

6. मिश्री | Sugar Candy:

मिश्री की तासीर ठंडी होती है इसलिए इसे गर्मियों में खाना बेहद ही फायदेमंद होता है। मिश्री को आप कही चीजों में शुगर की जगह भी इस्तेमाल कर सकते है। मिश्री की तासीर ठंडी होती है जिसकी वजह से ये पेट में ठंडक पहुंचाता है। इसका पानी पीने से पेट में नमी पहुंचती है। मिश्री में पाए जाने वाले पोषक तत्व पेट में प्राकृतिक रुप से ठंडक पहुंचाते है।

इसका सेवन करने से पेट में पीएच बैलेंस बना रहता है। मुंह में छाले होने पर मिश्री का पानी पीने से छाले कम होते है। इसका सेवन करने से पेट में जलन और एसिडिटी की समस्या कम होती है। ये त्वचा को चमकदार बनाने का काम करता है।

7. तरबूज | Watermelon:

तरबूज में 92% पानी होता है जिससे शरीर हाइड्रेट होता है और पेट में ठंडक मिलती है। तरबूज की तासीर ठंडी होती है इसका आमतौर पर गर्मियों में सेवन किया जाता है। इसका सेवन करने से शरीर में बढ़े हुए गर्मी के तापमान को कम करके विषाक्त को बाहर निकालने में मदद करता है। तरबूज में लाइकोपिन नामक एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो हार्ट को हेल्थी रखने में मदद करता है।

तरबूज का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है। तरबूज में पाए जाने वाले पोषक तत्व पोटेशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। तरबूज त्वाचा को मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करता है।

8. नारियल पानी | Coconut Water:

नारियल पानी पीने के कही सारे फायदे है यह न केवल गर्मी से राहत देता है बल्कि कई सारी बीमारियों को दूर रखता है। इसका सेवन करने से बॉडी हाइड्रेट रहती है ये कही सारी बीमारी के रिस्क से बचाता है। यह पेट में एसिडिटी को कम करता है और पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है।

नारियल पानी में 9% फाइबर पाया जाता है जो पेट में गर्मी को कम करने और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। यह शरीर में मौजूद विशेले पदार्थ को निकाल कर खासी और सर्दी जैसी समस्याओं से राहत प्रदान करता है।

पेट की गर्मी को कम करने के लिए क्या न खाएं | What Not To Eat To Reduce Stomach Heat:

पेट की गर्मी को नियंत्रण में रखना जरुरी है नही तो पेट से जुड़ी कही सारी समस्या उत्पन्न हो जाती है। पेट की गर्मी को कम करने के लिए पेट को ठंडा करे ऐसे पदार्थों का ही सेवन करना चाहिए, जंक फूड, स्मोकिंग, शराब और ज्यादा तेल वाले पदार्थो को खाने से बचना चाहिए।

  • बर्फ का पानी।
  • नींबू।
  • आइसक्रीम।
  • टमाटर।
  • स्मोकिंग।
  • शराब।
  • जंक फूड।

गर्मियों में पेट को ठंडा करने के लिए सेवन करे इन ड्रिंक्स का | Drink These Drinks To Cool Your Stomach In Summers:

गर्मी का समय आने पर पेट में जलन होना आम बात है। इस समय अक्सर कही लोग बाजार में मौजूद कोल्ड ड्रिंक्स का इस्तेमाल करते है जिसमे कही तरह के केमिकल्स पाए जाते है जो हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाता है। इन दिनों में हम बाजार की ड्रिंक का सेवन न करके घर में ही आसानी से बन जाने वाली कुछ ड्रिंक्स का सेवन करेगे।

इन ड्रिंक्स को सुबह उठ कर खाली पेट सेवन किया जा सकता है ये आपको वजन कम करने में भी मदद करती है। इन ड्रिंक्स का सेवन करके आप लू से भी बचाव कर सकते है। ये ड्रिंक्स आपकी बॉडी में हाइड्रेशन बनाए रखेगी और आपके पेट को भी ये ड्रिंक हेल्थी बनाए रखेगी।

  • नारियल पानी।
  • चिया सीड्स का पानी।
  • मैथी दाने का पानी।
  • खीरे का जूस।
  • जो का पानी।
  • बेल का जूस।
  • तरबूज का जूस।
  • आम पन्ना।

पेट में गर्मी होने से कई तरह की समस्या उत्पन्न हो सकती है | Many Types Of Problems Can Arise Due To Heat In The Stomach:

पेट में गर्मी होने की वजह से शरीर में कही तरह की समस्या आ सकती है। जब पेट में गर्मी होती है तब पेट में दर्द, जलन और सूजन जैसी समस्या उत्पन्न होती है। कही बार खाने में कुछ गलत खा लेने की वजह से पेट में गर्मी हो जाती है जिससे शरीर बेचैन सा होने लग जाता है।

पेट में गर्मी होने पर शरीर में कही तरह के बदलाव होते है। पेट में गर्मी होने पर पाचन क्रिया में दिक्कत आती है। गलत लाइफस्टाइल के चलते खराब आदतें हमें कही तरह की बीमारियां उपहार में देती है।

  • पेट में जलन।
  • पेट में गैस।
  • भुख कम लगना।
  • उल्टी होना।
  • ज्यादा पसीना आना।
  • मुंह में कड़वा पन आना।
  • सीने में जलन होना।
  • डकार आना।

1. पेट में गर्मी होने पर क्या लक्षण होते है?

पेट में गर्मी होने पर शरीर में कही सारे लक्षण देखे जाते है जैसे – पेट में क्रैम्प आना, ब्लोटिंग, लूज मोशन, डकार आना और पेट फूलना जैसे लक्षण दिखाई देते है।

2. गैस को कम करने के लिए क्या करें?

गैस को कम करने के लिए आप कही मेडिसिन का इस्तेमाल करते है लेकिन कुछ चीजों का सेवन न करके भी आप गैस की समस्या को कम कर सकते है। शराब, कॉफी और चाय जैसे पदार्थ का सेवन न करें। अधिक मात्रा में भोजन करने की बजाय आप छोटी – छोटी मात्रा में भोजन करें।

3. सौंफ की तासीर कैसी होती है?

सौंफ की तासीर ठंडी होती है इसका सेवन करने से पेट में ठंडक पहुंचती है। ध्यान रखे इसे ज्यादा न खाए क्योंकि इसके बीज में पाए जाने वाले योगिक ज्यादा खाने से आपके लिए हानिकारक हो सकते है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *