रात में सोने से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए: 10 प्राकृतिक पदार्थ | Night SkinCare Routine For Glowing Skin
रात में सोने से पहले चेहरे पर क्या लगाएं | 10 Products For Glowing Skin
हर कोई चाहता है उनकी त्वचा स्वस्थ और चमकदार हो इसलिए तरह-तरह के पदार्थों को त्वचा पर लगाते है लेकिन दिनभर की धूल-मिट्टी, थकान और प्रदूषण के कारण त्वचा बेजान और थकी हुईं नजर आने लगती है। अधिकतर लोग काम करते समय अपनी त्वचा का बेहतर तरीके से ध्यान नहीं रख पाते है जिसकी वजह से त्वचा बेजान हो जाती है।

अधिकतर लोग रात को बिना चेहरे साफ किए सो जाते है जिसमें उनके चेहरे पर धूल-मिट्टी और मेकअप लगा होता है जिससे त्वचा को नुकसान पहुंचता है और त्वचा को कई प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है। त्वचा को चमकदार बनाने के लिए रात को त्वचा की देखभाल करनी बेहद जरुरी है जिससे त्वचा स्वस्थ और चमकदार बने।
1. गुलाब जल | Rose Water:
रात में सोने से पहले गुलाब जल लगाने के कई सारे फायदे है ये हमारी त्वचा में ठंडक पहुंचाता है जिससे त्वचा ताजगी का अनुभव करती है। रेगुलर गुलाब जल लगाने से त्वचा का रंग निखरता है। इसमें एंटी एलर्जिक गुण होते है जो त्वचा की खुजली और लालिमा को कम करने का काम करता है।
गुलाब जल में मौजूद एंटी सेप्टिक गुण त्वचा को इन्फेक्शन से बचाने में मदद करता है। इसको लगाने से सूरज की किरणों से होने वाली जलन को शांत करने में मदद करता है। ये त्वचा पर मौजूद डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है जिससे त्वचा चमकदार दिखती है।

गुलाब जल त्वचा के लिए प्राकृतिक टोनर का काम करता है। गुलाब जल में ग्लिसरीन को मिलाकर उसे मॉइश्चराइजर के रुप में त्वचा के लिए इस्तेमाल कर सकते है।
2. नारियल तेल | Coconut Oil:
चेहरे पर नारियल तेल लगाने के कई सारे फायदे है इसमें मौजूद फैटी एसिड त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करते है। इसमें पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट के गुण त्वचा को जवां रखने में मदद करता है और झुरियों की समस्या से छुटकारा दिलाता है।
नारियल के तेल में मौजूद विटामिन ई और अन्य पोषक तत्व त्वचा को पोषण देते है और त्वचा को स्वस्थ बनाता है। इसको त्वचा पर लगाने से त्वचा की जलन जैसी समस्या कम होती है। इसको मेकअप हटाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।
3. शहद | Honey:
शहद में मौजूद गुण त्वचा को कई प्रकार से फायदे पहुंचाने में मदद करता है। शहद में प्राकृतिक एंजाइम पाए जाते है जो त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है इससे त्वचा मुलायम और चमकदार दिखती है। इसमें मौजूद मॉइश्चराइजिंग गुण त्वचा में नमी बनाए रखता है।
इसके एंटी एजिंग गुण त्वचा की झुरियां और महीन रेखाओं को कम करता है। ये त्वचा में मौजूद गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है।
4. एलोवेरा जेल | Aloevera Gel:
एलोवेरा जेल के अनेक फायदे है ये त्वचा, बालों व शरीर के लिए बेहद ही फायदेमंद है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है जो त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है। ये त्वचा के रंगत को सुधारने में मदद करता है और त्वचा को चमकदार बनाता है। ये त्वचा को ठंडक पहुंचाता है।
एलोवेरा जेल को त्वचा पर लगाने से दाग-धब्बों और मुंहासे की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसमें मौजूद तत्व त्वचा को रिपेयर करने में मदद करता है व ये त्वचा पर होने वाली सूजन और जलन जैसी समस्या को कम करता है।
5. कच्चा दूध | Raw Milk:
कच्चे दूध में विटामिन ए, डी और बायोटिन जैसे कई प्रकार के पोषक तत्व पाएं जाते है। इसको चेहरे पर लगाने से चेहरे की डेड स्किन हटती है। इसमें मौजूद तत्व त्वचा पर होने वाली झुरियां और महीन रेखाओं जैसी समस्या को कम करता है। ये त्वचा पर मौजूद मुंहासों से लड़ने में मदद करता है।
कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो त्वचा की रंगत को कम करने में मदद करता है और दाग-धब्बों जैसी समस्या को कम करता है। ये त्वचा के लिए प्राकृतिक क्लींजर के रुप में काम करता है।
6. विटामिन सी सीरम | Vitamin-c Serum:
रात को सोते समय सीरम लगाने के कई सारे फायदे है ये त्वचा की मरम्मत करता है त्वचा में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है। विटामिन सी त्वचा को सॉफ्ट बनाता है जिससे त्वचा चमकदार दिखाई देती है। सीरम त्वचा के पीएच लेवल को बैलेंस करता है। यह त्वचा की झुरियां को कम करता है और त्वचा को स्वस्थ बनाता है।
विटामिन सी में मौजूद एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते है जो त्वचा की सूजन को कम करने में मदद करता है। ये डार्क स्पॉट और हाइपर पिग्मेंटेशन को हल्का करता है। अपने स्किन केयर में विटामिन सी सीरम को शामिल करे व अपनी त्वचा को स्वस्थ व चमकदार बनाएं।
7. नाइट क्रीम | Night Cream:
त्वचा पर नाइट क्रीम लगाने के कई सारे फायदे है। रात में त्वचा को रिपेयर होने का समय मिलता है ये त्वचा को पोषण देने का काम करता है। इसमें मौजूद एंटी एजिंग गुण त्वचा पर मौजूद झुरियां और फाइन लाइंस को कम करने में मदद करते है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट त्वचा को फ्री रेडिकल्स से दूर करने में मदद करते है।
नाइट क्रीम लगाने से त्वचा को नमी मिलती है ये मृत त्वचा को पुन जीवित करने का काम करती है। कई सारी नाइट क्रीम में प्राकृतिक अर्क मौजूद होता है जो त्वचा को प्राकृतिक रुप से स्वस्थ बनाएं रखने में मदद करता है।
8. बादाम का तेल | Almond Oil:
बादाम तेल के इस्तेमाल करने के कई सारे फायदे है ये त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है जिससे त्वचा जवां और मुलायम दिखने लगती है। इस तेल को त्वचा पर लगाने से त्वचा का रंग निखरता है और त्वचा चमकदार बनती है। इसमें मौजूद एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण त्वचा पर मौजूद सूजन को कम करने में मदद करता है।

इसमें मौजूद जिंक सीबम के उत्पादन को नियंत्रित करता है जिससे कील मुहांसे जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है। ये त्वचा पर मौजूद दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। आंखों के आस-पास काले घेरे हो जाने पर बादाम का तेल लगाने से काले घेरे कम होते है।
9. नीम का तेल | Neem Oil:
नीम के तेल को त्वचा पर सीधे न लगाएं इसे किसी अन्य तेल में मिलाकर लगाएं। इसमें एंटी एजिंग गुण होते है जो त्वचा पर होने वाली झुरियां और महीन रेखाओं को कम करने में मदद करता है। ये त्वचा पर होने वाली खुजली जैसी समस्या को कम करने में मदद करता है। ये त्वचा को साफ करके चमकदार बनाता है।
गर्मियों में चुकंदर खाने के फायदे और स्वास्थ्य लाभ
10. जोजोबा ऑयल | Jojoba Oil:
जोजोबा ऑयल को त्वचा पर लगाने के कई सारे फायदे है। ये तेल त्वचा के लिए मॉइश्चराइजर का काम करता है ये बालों को भी पोषण देता है और उन्हें मुलायम बनाता है। ये त्वचा पर होने वाली लालिमा और सूजन को कम करने का काम करता है। इस तेल को नाखून पर लगाने से नाखून मजबूत होते है।
इस तेल में मौजूद विटामिन ई ऑयल त्वचा को लचीला बनाता है और झुरियां जैसी समस्या को कम करता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा को पोषण देता है और त्वचा को स्वस्थ बनाता है।
चेहरे को चमकदार बनाने के लिए इस तरह से बनाएं बेसन का फेस पैक
रोजाना चेहरे पर क्या लगाएं | What To Apply On Face Everyday:
- क्लींजर।
- टोनर।
- सीरम।
- मॉइश्चराइजर।
- सनस्क्रीन।
गर्मियों में चेहरे पर क्या लगाना चाहिए | What Should Apply On Face In Summer

- मुल्तानी मिट्टी।
- एलोवेरा जेल।
- दही।
- आइस क्यूब मसाज।
- मॉइश्चराइजर।
- ऑलिव ऑयल।
- सनस्क्रीन।
- खीरे का रस।
चेहरे पर क्या क्या नहीं लगाना चाहिए | Things You Should Never Put On Your Face:
- बॉडी लोशन।
- शैंपू।
- टूथपेस्ट।
- साबुन।
- गरम पानी।
- नींबू।
- संतरा।
- एल्कोहोल बेस्ड प्रोडक्ट।
- वॉलनट स्क्रब।
- बेकिंग सोडा।
- मेयोनीज।
- लहसुन।
- नमक।
चेहरे पर क्या-क्या लगाना चाहिए | What Should Apply On Your Face:
- नारियल का तेल।
- बादाम का तेल।
- कच्चा दूध।
- शहद।
- गुलाब जल।
- एलोवेरा जेल।
- नीम का तेल।
- हल्दी।
- मुल्तानी मिट्टी।
- जोजोबा ऑयल।
1. रातों रात त्वचा को चमकदार कैसे बनाएं?
1. डबल क्लींजिंग।
2. एक्सफोलिएट।
3. सीरम।
4. मॉइश्चराइजर।
5. आई क्रीम।
2. त्वचा पर मौजूद दाग-धब्बें कैसे हटाएं?
1. आलू का रस।
2. लैवेंडर ऑयल।
3. ऑलिव ऑयल।
4. मूली के बीज का पेस्ट।
5. रोजशिप ऑयल।
6. टी ट्री ऑयल।