|

झड़ते बालों के लिए 15 सबसे अच्छे तेल | 15 Best Oil For Hairfall Control And Hairgrowth

हेयरफॉल की समस्या को कम करने के लिए आप प्राकृतिक पदार्थ और हेल्दी डाइट को अपना कर अपने बालों को हेल्दी बना सकते है। बालों में ऑयल मसाज करना बेहद जरूरी है जिससे हमारे बालों को पोषण मिलेगा और बालों का विकास होगा। झड़ते बालों को रोकने के लिए सर्वश्रेष्ठ तेल का इस्तेमाल करें।

केमिकल प्रोडक्ट्स से बाल झड़ने की समस्या होती है हम बेस्ट ऑयल हेयरफॉल कंट्रोल और हेयर ग्रोथ के बारे में जानेंगे। आज के समय में बाल झड़ना एक सामान्य समस्या हो गई है। हम सभी झड़ते बालों की प्रोब्लम से परेशान है।सभी चाहते है उनके बाल लंबे और घने हो इसलिए कही तरह के बालों के प्रोडक्ट्स का उपयोग करते है कही प्रोडक्ट्स से हमारे हेयर डैमेज होते है और बेजान हो जाते है।

अपने बालों से सभी बहुत प्यार करते है लेकिन व्यस्थ दिनचर्या के कारण बालू का ध्यान नहीं रख पाते है और बाल बेजान और रुखे हो जाते है। बालों को बेजान और रुखेपन से बचाने के लिए हम आज कुछ ऑयल के बारे में जानेंगे जो आपके बालों को स्वस्थ और घना बनायेगे। घर में तेल बनाकर भी हम बालों को झड़ने से रोक सकते है। तेल हमारे बालों को पोषण देता है जिससे हमारे बाल मजबूत और स्वस्थ बनते है।

झड़ते बालों के लिए तेल

बाल झड़ना सामान्य समस्या है ऑयल मसाज करने से आपको हेयरफॉल की समस्या कम होगी और आपके बाल लंबे और घने बनेगे।

झड़ते बालों के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा है |Best Oil For Hair

1. जैतून का तेल | Olive Oil:

अलग अलग हेयर स्टाइल के चक्कर में हम हमारे बालों का ध्यान रखना भूल जाते है बालों में ऑयल मसाज करना सबसे बेस्ट तरीका है बालों को स्वस्थ बनाने का। ऑलिव ऑयल से बालों में मसाज करने से आपके बाल काले और घने होगे। ऑयल आपके बालों को टूटने से बचाता है और आपके बालों को मजबूत बनाता है। जैतून का तेल रुसी को कम करने में मदद करता है। ऑलिव ऑयल के इमोलाइंट और तैलीय गुन की वजह से नैचुरल कंडीशनर के रुप में जान सकते है।

ऑलिव ऑयल को बाल शैम्पू करने से पहले ऑयल मसाज और हेयर मास्क के रुप में लगा सकते है।

2. नारियल तेल | Coconut Oil:

हेयरफॉल कंट्रोल और हेयर ग्रोथ के लिए नारियल तेल वन ऑफ द बेस्ट नैचुरल इंग्रेडिएंट्स है। नारियल तेल से मसाज करने से स्कैल्प को नमी मिलती है। नारियल तेल बालों को बढाने में काफी मदद करता है और डैमेज हेयर को रिपेयर करता है। नारियल तेल से मसाज करने से बालों को पोषण मिलता है। यह तेल झड़ते बालों को रोकने में भी मदद करता है इससे हमारे बाल मजबूत व स्वस्थ बनते है।

नारियल तेल में एंटी फंगल गुण होते है जो स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। नारियल तेल को बालों में शैम्पू करने से पहले लगा सकते हो और शैम्पू करने के बाद कंडीशनर के रुप में भी लगा सकते हो।

3. रोजमेरी तेल | Rosemary Oil:

रोजमेरी तेल की सुगंध और इसके कही फायदे के कारण सालों से इसका उपयोग करते आ रहे है। रोजमेरी ऑयल बालों को झड़ने से रोकने के लिए, बालो को काला और घना बनाने के लिए जाना जाता है। रोजमेरी ऑयल से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। रोजमेरी ऑयल डैंड्रफ को रिमूव करने में मदद करता है।

रोजमेरी ऑयल शरीर और मन को शांत करता है जिससे चिंता और तनाव कम होता है।

4. मछली का तेल| Fish Oil:

मछली का तेल खाने के कही सारे फायदे होते है। मछली के तेल को आप स्किन को चमकदार बनाने के लिए और बाल बढ़ाने के लिए आप उपयोग में ले सकते है। मछली का तेल बालों के रोम छिद्र को खोलने में और बालों के विकास करने में मदद करता है।

मछली में सारे पोषक तत्व है जो बालों की ग्रोथ के लिए जरूरी है। मछली के तेल से बालों को प्रोटीन और पोषण मिलता है जो बालों की लंबाई में जरूरी है।

5. बादाम तेल | Almond Oil:

बादाम तेल को बालों में लगाने से बाल मजबूत, मुलायम और सॉफ्ट होते है। बादाम तेल बालों में नमी बनाए रखता है। ये बालों की लंबाई और बालों को बढाने में मदद करता है। यह तेल झड़ते बालों को पोषण देता है जिससे बालों का झड़ना कम होता है। बादाम तेल में कही जरुरी पोषक तत्व, ओमेगा – 3 और एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपुर होता है जो बालों के लिए फायदेमंद है।

6. सरसों का तेल | Mustard Oil:

सरसों के तेल में कही तरह के पोषक तत्व पाए जाते है जो आपके बालों को पोषण देगा और आपके बालों को मजबूत बनाने में मदद करेगा। सरसों के तेल को बालों में लगाने से आपके बाल रूखे और बेजान नही दिखेंगे।

सरसों के तेल का उपयोग सालों से करते आ रहे है इस तेल का उपयोग खाना बनाने में किया जाता है ये तेल हैल्थ के लिए फायदेमंद है। सरसों के तेल को बालों में नानी और दादी चंपी करते थे।

7. जोजोबा का तेल | Jojoba Oil:

जोजोबा तेल बेस्ट तेल में से एक तेल माना जाता है. जोजोबा तेल बालों को कंडीशनिंग करता है और बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है। इसमें डैंड्रफ को रिमूव करने की क्षमता है इसलिए इसे एंटी डैंड्रफ क्रीम में उपयोग में लिया जाता है।

जोजोबा तेल बालों को लंबा और घना बनाता है ये हेयरफॉल की समस्या को दूर करता है। इसे आप बालों पर शैम्पू करने से पहले रात में या शैम्पू करने से कुछ घंटे पहले भी लगा सकते है।

8. ग्रेप सीड तेल | Grape Seed Oil:

झड़ते बालों को रोकने के लिए ये तेल बेहद ही लाभकारी है। ग्रेप सीड तेल में फैटी एसिड और विटामिन – ई होता है ये बालों को कंडीशनिंग करता है। ग्रेप सीड ऑयल बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है। ये बालों को काला और घना बनाता है। ग्रेप सीड तेल डैंड्रफ को कम करता है और बालों को चमकदार बनाता है।

ग्रेप सीड ऑयल को कंडीशनर जैसे प्रोडक्ट में शामिल किया जाता है।

9. प्याज का तेल | Onion Oil:

प्याज के तेल को बालों में लगाने से बाल झड़ने की समस्या दूर होती है और बालों को घना और लंबा बनाता है। प्याज के तेल में मौजूद एंजाइम बालों को बढ़ाने में मदद करते है। प्याज के तेल को शैम्पू करने से कुछ देर पहले ही प्याज का तेल लगाना चाहिए ज्यादा देर पहले लगाने से बालों में जलन हो सकती है।

10. गुड़हल का तेल | Hibiscus Flower Oil:

गुड़हल का तेल आयरन, कैल्शियम और फास्फोरस से भरपुर होता है जो बालों को बढाने में मदद करता है। गुड़हल के तेल से बाल मजबूत बनते है। इसे बालों में लगाने से बाल झड़ने की समस्या कम होती है। ये तेल बालों में लगाने से डैंड्रफ जैसी समस्या को दूर करती है। झड़ते बालों को रोक कर उन्हें काला और घना बनाने का काम करता है।

11. आवंला का तेल | Amla Oil:

आंवला का तेल हेयर फॉलिकल्स में ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करती है और बालों को घना और लंबा बनाता है। आंवला तेल को स्कैल्प में लगा कर मसाज करने से डैंड्रफ रिमूव होता है। ये बालों को काला और चमकदार बनाता है। आंवला को बालों में लगाने के साथ डाइट में भी शामिल कर सकते है ये बालों के विकास का बढ़ावा देता है।

12. टी ट्री ऑयल | Tea Tree Oil:

टी ट्री ऑयल को बालों पर लगाने से बाल लंबे और घने बनते है। टी ट्री ऑयल को स्कैल्प में मसाज करने से डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसे बाल चमकदार और मजबूत बनते है।

टी ट्री ऑयल में एंटी बैक्टिरियल और एंटी माइक्रोबियल गुण होते है जो स्कैल्प में हेयर फॉलिकल्स को अनब्लॉक करते है जो बालों के विकास में मदद करता है।

13. तिल का तेल | Sesame Oil:

तिल के तेल का उपयोग एंटी इंफ्लेमेटरी मेडिसिन के तौर पर होता है। भारतीय घरों में लंबे समय से तिल के तेल का उपयोग किया जा रहा है। तिल के तेल से बालों कि ग्रोथ अच्छी होती है, बालों के टैक्सचर को बनाएं रखता है और डैमेज बालों को रिपेयर करने में मदद करता है।

14. एलोवेरा का तेल | Aloevera Oil:

एलोवेरा ऑयली स्किन और बालों दोनों के लिए फायदेमंद है ये त्वचा को ग्लोइंग बनाता है और बालों को चमकदार बनाने में मदद करता है। एलोवेरा ऑयल को बालों में लगाने से बाल में नमी बनाए रखता है। एलोवेरा तेल को बालों में लगाने से डैंड्रफ की समस्या दूर होती है।

15. आलिव के बीज का तेल |Aliv seeds Oil:

आलिव सीड्स ऑयल आयरन से भरपुर है जिससे बाल झड़ने की समस्या कम होती है और बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है। इस ऑयल से स्कैल्प पर मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और नए बाल तेजी से उगने लगते है।

यह भी जानें: बालों को झड़ने से रोकने के लिए घरेलू उपाय।

बालों को झड़ने से रोकने के लिए तेल कैसे इस्तेमाल करें | How To Use Oil To Prevent Hair Fall:

  1. जरूरत से ज्यादा ऑयल बालों में नही लगाना चाहिए।
  2. तेल लगाने के बाद हल्के हाथों से कुछ देर तक मसाज करें।
  3. ऑयल को उंगलियों की मदद से जड़ों में लगाएं।
  4. तेल को डबल बॉयलर में गर्म करें।
  5. ऑयल लगाने से पहले उसे गुनगुना गर्म करें।

बालों का झड़ना रोकने के लिए सीरम | Serum To Stop HairFall:

  1. पिलग्रिम एडवांस्ड हेयर ग्रोथ सीरम।
  2. विशकेयर हेयर ग्रोथ सीरम।
  3. द डर्मा को 20% एक्टिव्स पेप्टाइड हेयर ग्रोथ सीरम।
  4. प्लम हेयर ग्रोथ सीरम।
  5. मिनिमलिस्ट हेयर ग्रोथ सीरम फॉर हेयर फॉल कंट्रोल।
  6. मामाअर्थ ऑनियन हेयर सीरम।
  7. बी बॉडीवाइज 3% रोजमेरी हेयर ग्रोथ सीरम।
  8. लॉरियल पेरिस सीरम।

बालों में तेल लगाने के फायदे| Benefits Of Applying Oil:

  1. बालों की ग्रोथ में मदद करता है।
  2. बालों को चमकदार बनाएं रखता है।
  3. दो मुहे बालों को रोकता है।
  4. बालों को मजबूत बनाता है।
  5. हानिकारक UV किरण से रक्षा करता है।

1. ऑयल कब लगाना चाहिए ?

रात का समय सबसे बेस्ट है तेल लगाने के लिए। रात को सोने से पहले आप तेल लगा सकते है। रात भर ऑयल को बालों में छोड़ने से आपके बाल हेल्थी होते है और बालों की नमी दूर होती है।

2. क्या नारियल तेल से हेयरफॉल कम करता है ?

नारियल तेल आपके बालों को प्रोटीन देता है जो बाल टूटने से बचाता है। नारियल तेल स्कैल्प पर लगाने से हेयर फॉलिकल्स को बिल्ड करता है और आपके बालों की ग्रोथ में मदद करता है।

3. बालों को कैसे सुरक्षित रखें ?

1. बालो को साफ रखें
2. ट्रिमिंग करें
3. हेयरस्टाइल ना करें
4. कंडिशनर का उपयोग करें।

4. बाल कमजोर क्यू होते है ?

बाल कमजोर होना एक आनुवंशिक स्थिति है।
1. हार्मोनल बदलाव
2. मासिक धर्म
3. प्रेगनेंसी
4. बर्थ कंट्रोल दवाई
5. कही तरह की बीमारी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *