चमकती त्वचा के लिए क्या खाएं: 10 सर्वश्रेष्ठ आहार विकल्प फॉर मेन और वीमेन | What To Eat For Glowing Skin: 10 Best Diet Options For Men And Women
चमकती त्वचा के लिए क्या खाएं | What To Eat For Glowing Skin:
खूबसूरत, मुलायम और चमकदार त्वचा हर कोई चाहता है लेकिन कही लोगों को पिंपल्स, एक्ने, झाइयां और झुरियां जैसी समस्या से जूझना पड़ता है। खूबसूरत त्वचा के लिए लोग कही तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते है जिसमे कही तरह के केमिकल मौजूद होते है जो त्वचा को खराब कर देते है।
खूबसूरत और चमकदार त्वचा के लिए जरुरी नही है की आप त्वचा पर अलग-अलग प्रकार के प्राकृतिक पदार्थ का इस्तेमाल करें। खूबसूरत और चमकदार त्वचा के लिए जरुरी है हमारा शरीर अंदर से स्वस्थ हो जिससे हमारी त्वचा चमकदार बनेगी।

भारतीय आहार में कही सारे अलग-अलग पदार्थ है जो आपकी त्वचा को अंदर से स्वस्थ और चमकदार बनाते है। त्वचा को प्राकृतिक रुप से सुंदर बनाने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा डाइट में प्राकृतिक पदार्थ को शामिल करना चाहिए जिससे हमारी त्वचा प्राकृतिक रुप से सुंदर बनेगी।
चमकती त्वचा पाने के लिए, महिलाओं को अपने आहार में चीजें शामिल करनी चाहिए | 10 Best Foods For Women:
1. बैरीज | Berries:
बैरीज पोषक तत्वों से भरपूर होती है इसमें विटामिन – ए, बी, सी और एंटी ऑक्सीडेंट जैसे तत्व होते है जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट के गुण त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से त्वचा को बचाते है। विटामिन सी कोलेजन उत्पादन को बढ़ाता है जिससे त्वचा कोमल बनती है।

इसका सेवन करने से त्वचा के काले दाग-धब्बें, झुरियां दूर होती है और त्वचा चमकदार बनती है। बैरीज में पानी की मात्रा अधिक होती है जो त्वचा को हाइड्रेट बनाए रखने में मदद करती है। बैरीज में मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम भी त्वचा के लिए बेहद ही फायदेमंद होते है। इसमें मौजूद एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण त्वचा पर होने वाले ब्रेकआउट्स और मुंहासों को रोकने में मदद करते है। ये त्वचा को मजबूत बनाने का काम करता है।
2. साबुत अनाज | Whole Grains:
साबुत अनाज का सेवन करने से शरीर को कई सारे फायदे होते है। साबुत अनाज का सेवन करने से न सिर्फ शरीर के लिए फायदेमंद है बल्कि इसके सेवन से त्वचा को भी कई सारे फायदे होते है। साबुत अनाज के जिंक, फाइबर, एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेट्री और विटामिन जैसे तत्व होते है जो त्वचा के लिए बेहद ही फायदेमंद होते है। इसमें मौजूद जिंक त्वचा की क्षति को ठीक करके उसे मुलायम बनाने में मदद करते है।
साबुत अनाज में पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट के गुण त्वचा पर होने वाली सूजन और एलर्जी जैसी समस्या को ठीक करने में मदद करते है। इसमें मौजूद विटामिन त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते है। फाइबर त्वचा पर मौजूद मुंहासों, दाग-धब्बों और झाइयों को ठीक करने में मदद करते है। इसका सेवन करने से त्वचा में नमी बनी रहती है।
3. हरी पत्तेदार सब्जियां | Green Leafy Vegetables:
हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना सेहद के लिए बेहद ही लाभकारी होता है ये न सिर्फ शरीर को स्वस्थ बनाती है बल्कि ये त्वचा और बालों को भी स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते है। हरी पत्तेदार सब्जियों में एंटी ऑक्सीडेंट के गुण होते है जो त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से त्वचा की रक्षा करती है। पत्तेदार सब्जियों में विटामिन ए, सी, ई, मिनरल्स, आयरन, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे तत्व होते है जो त्वचा को स्वस्थ बनाते है।
हरी पत्तेदार सब्जियों में मौजूद पोषक तत्व त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाती है। इनमें पानी की मात्रा अधिक होती है जो त्वचा को हाइड्रेट करती है। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेट्री के गुण त्वचा पर होने वाले दाग-धब्बें, मुंहासों और झुरियों को दूर करने में मदद करते है। इनमे मौजूद प्रोटीन और फाइबर त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करते है।
4. आलूबुखारा | Plum:
आलूबुखारा में कई प्रकार के पोषक तत्व होते है जो त्वचा के लिए बेहद ही फायदेमंद होते है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट के गुण त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाए रखने में मदद करते है। ये त्वचा को जवां बनाए रखता है। ये त्वचा में मौजूद अतिरिक्त तेल को निकालता है। ये त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाता है।
इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है जो त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है। इसमें पाएं जाने वाले एंटी इंफ्लेमेट्री गुण त्वचा पर होने वाले काले दाग-धब्बें, मुंहासे और झुरियां की समस्या को कम करते है। ये त्वचा की सूरज की किरणों से रक्षा करती है।
5. अखरोट | Walnut:
अखरोट त्वचा के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन बी, ई, एंटी ऑक्सीडेंट और प्रोटीन होता है जो त्वचा के लिए बेहद ही लाभकारी होता है। विटामिन त्वचा को चमकदार बनाए रखने में मदद करता है। एंटी ऑक्सीडेंट के गुण त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाए रखता है। ये त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है।
अखरोट में विटामिन और मिनरल्स होते है जो त्वचा की रंगत में सुधार लाते है। इसके सेवन से झुरियां और मुंहासे की समस्या से छुटकारा मिलता है। अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स होते है जो त्वचा पर होने वाली सूजन जैसी समस्या को कम करता है।
6. ग्रीक योगर्ट | Greek Yogurt:
ग्रीक योगर्ट में पानी की मात्रा अधिक होती है जो त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स तत्व त्वचा के रंग को बेहतर बनाता है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा पर मौजूद मुंहासों, दाग-धब्बों और झुरियों को कम करता है। इसमें पाए जाने वाले विटामिन के गुण त्वचा को चमकदार बनाता है।
ग्रीक योगर्ट में प्रोटीन और कैल्शियम पाया जाता है जो त्वचा को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। इसे त्वचा पर लगाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते है। इसे मास्क की तरह त्वचा पर लगाने से त्वचा चिकनी और चमकदार बनती है। इसे त्वचा पर लगाने से त्वचा में नमी बनी रहती है और त्वचा मुलायम बनती है। सूरज की किरणों से रक्षा करने के लिए भी इसको त्वचा पर लगाया जा सकता है।
7. सोयाबीन | Soyabean:
सोयाबीन में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट के गुण त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करता है। सोयाबीन के तेल का सेवन करने से इसमें पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट त्वचा को सुरक्षित रखते है। सोयाबीन में आइसोफ्लेवोंस नामक तत्व होता है जो त्वचा पर होने वाले दाग-धब्बें, मुंहासे और झुरियों को हटाने में मदद करता है।

सोयाबीन में कई प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते है उसमे ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड्स पाए जाते है जो त्वचा में कोलेजन को बढ़ाता है और त्वचा के लचीलेपन को बढ़ाता है। सोयाबीन में विटामिन ई होता है जो त्वचा में डेड स्किन को दूर करके नई कोशिकाओं का निर्माण करता है।
8. एवोकाडो | Avocado:
एवोकाडो में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते है जो त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से त्वचा की रक्षा करते है। इसमें मौजूद ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड्स त्वचा को हाइड्रेट बनाए रखता है। एवोकाडो में विटामिन सी और ई पाया जाता है जो त्वचा में मॉइश्चराइज करता है। इसमें मौजूद बायोटिन त्वचा को रुखा होने से बचाता है।
एवोकाडो त्वचा को चमकदार बनाए रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स त्वचा की रंगत को सुधारने में मदद करता है। ये त्वचा की झुरियां, दाग-धब्बों और मुंहासों को कम करता है। इसे डाइट में अलग-अलग प्रकार की चीजें बनाकर शामिल कर सकते है। इसे त्वचा पर लगाने के लिए अलग-अलग प्रकार के फेस पैक और फेस मास्क बना सकते है।
9. स्वस्थ फैट | Healthy Fat:
स्वस्थ फैट का सेवन करने के कई सारे फायदे है ये त्वचा को और शरीर दोनों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और ये शरीर में सूजन संबंधी बीमारियों को दूर करता है। इसका सेवन करने से त्वचा का रुखापन दूर होता है और त्वचा को नमी मिलती है। स्वस्थ फैट दाग-धब्बें, मुंहासे और झुरियों को दूर करने में मदद करता है।
स्वस्थ फैट का सेवन करने से त्वचा की रंगत में सुधार आता है। ये त्वचा को एलर्जी जैसी समस्या से छुटकारा दिलाता है। ये त्वचा की सेहत को बेहतर बनाता है उसे मुलायम, चमकदार और ताजा बनाए रखता है।
10. ओट्स | Oats:
ओट्स में कई प्रकार के पोषक तत्व और एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते है जो त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। ओट्स में प्राकृतिक स्क्रबिंग तत्व मौजूद होते है जो त्वचा की डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर त्वचा को साफ करने में मदद करता है। ये त्वचा को हाइड्रेट बनाए रखने में मदद करता है।
ओट्स का सेवन डाइट में किया जाता है इसका सेवन करने से वजन कम होने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेट्री के गुण त्वचा की एलर्जी को कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद कूलिंग प्रभाव होते है जो त्वचा को शांत करने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें: सुबह उठ कर सबसे पहले क्या खाएं।
चमकती त्वचा पाने के लिए, पुरुषों को अपने आहार में चीजें शामिल करनी चाहिए | 10 Best Foods For Men:
1. दुबला मांस | Lean Meat:
दुबला मांस का सेवन करने से त्वचा स्वस्थ रहती है क्योंकि इसमें प्रोटीन पाया जाता है। ये प्रोटीन का अच्छा स्रोत है जो की त्वचा के लिए बेहद ही लाभकारी होता है। चिकन में नियासिन नामक एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो त्वचा को नुकसान से बचाने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेट्री गुण त्वचा पर होने वाले काले दाग-धब्बें, मुंहासे और झुरियों से बचाने में मदद करता है।
मांस में विटामिन और मिनरल्स होते है जो त्वचा की रंगत को सुधारने में मदद करते है। इसमें मौजूद विटामिन बी त्वचा को चमकदार बनाता है। यह त्वचा को शांत करके उसे बेहतर बनाने में मदद करता है। यह त्वचा को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है।
2. मेवे | Dryfruits:
मेवे का सेवन करने के अनेक फायदे है। मेवे का सेवन करने से शरीर स्वस्थ और मजबूत बनता है। मेवे का सेवन करने से त्वचा स्वस्थ रहती है। इनमे एंटी ऑक्सीडेंट, फाइबर और विटामिन जैसे पोषक तत्व होते है जो त्वचा को चमकदार, मुलायम और स्वस्थ बनाने में मदद करता है। मेवे खाने से त्वचा संबंधी समस्या से छुटकारा मिलता है।

बादाम में मौजूद विटामिन डी और विटामिन ई होता है जो त्वचा को स्वस्थ बनाए रखता है। काजू त्वचा को चमकदार बनाता है। अखरोट में ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड्स मौजूद होता है जो त्वचा को मजबूत बनाता है। किशमिश में पानी की मात्रा अधिक पाई जाती है जो त्वचा को हाइड्रेट बनाए रखने में मदद करती है।
3. फलीदार हरी सब्जियां | Legume Green Vegetable:
फलिदार सब्जियां त्वचा के लिए बेहद ही फायदेमंद होती है इसमें मौजूद विटामिन, एंटी ऑक्सीडेंट और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते है जो त्वचा को साफ बनाए रखते हैं ये त्वचा पर दाग-धब्बें, मुंहासे और झुरियां होने से रोकने में मदद करते है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करता है।
हरी सब्जीयों में पानी की मात्रा अधिक होती है जो त्वचा को हाइड्रेट बनाए रखने में मदद करती है। इनमे मौजूद कूलिंग प्रभाव त्वचा को शांत बनाए रखने में मदद करते है। सब्जियों में प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है जो त्वचा को मजबूत बनाता है। इनमे मौजूद विटामिन और मिनरल्स त्वचा की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करते है।
- पालक।
- मैथी।
- बीन्स।
- सहजन।
- धनीया।
- ब्रोकली।
4. डेयरी उत्पाद | Dairy Products:
डेयरी उत्पाद में कई प्रकार के पोषक तत्व होते है जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते है। दूध में रेटिनॉल होता है जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। डेयरी उत्पादों का सेवन करने से त्वचा का रंग निखरता है और मुंहासे, झुरियां जैसी समस्या दूर होती है। इनमे पानी की मात्रा अधिक होती है जो त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करता है।
डेयरी उत्पादों में विटामिन ई और बी होता है जो त्वचा को चमकदार बनाने में अहम भूमिका निभाता है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट के गुण त्वचा की झुरियों को कम करने में मदद करता है। डेयरी उत्पादों में कूलिंग प्रभाव होते है जो त्वचा को शांत बनाए रखने में मदद करता है।
5. साबुत अनाज | Whole Grains:
साबुत अनाज का सेवन करने से त्वचा स्वस्थ बनी रहती है। साबुत अनाज एंटी ऑक्सीडेंट से भरपुर होता है जो त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से त्वचा को बचाता है। इसमें मौजूद जिंक त्वचा की क्षति को ठीक करने में मदद करता है। इसमें विटामिन ई और बी पाया जाता है जो त्वचा को चमकदार बनाता है।
साबुत अनाज में मौजूद एंटी इंफ्लेमेट्री और एंटी ऑक्सीडेंट के गुण त्वचा पर होने वाली सूजन को कम करता है। इसमें फाइबर अधिक मात्रा में होता है जो पाचन को बेहतर बनाता है। साबुत अनाज का सेवन करने से वजन को नियंत्रित रखा जाता है।
6. अंडा | Eggs:
अंडे का सेवन करने से न सिर्फ त्वचा को फायदा मिलता है बल्कि इसके सेवन से बाल भी स्वस्थ और चमकदार बनते हैं। अंडे में प्रोटीन और विटामिन पाया जाता है जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाता है। इसमें मौजूद आयोडीन चयापचय को बेहतर बनाते है। इसमें विटामिन बी पाया जाता है जो बालों, त्वचा और नाखूनों को चमकदार बनाता है।
इसमें एंटी बैक्टिरियल गुण पाए जाते है जो मुंहासों को लड़ने में मदद करते है। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स त्वचा की कोशिकाओं को पोषण देते है। इसमें मौजूद फैटी एसिड त्वचा में नमी बनाए रखता है।
7. मछली | Fish:
मछली खाने से त्वचा को कई सारे फायदे होते है। मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाता है। मछली का सेवन करने से कोलेजन बढ़ता है और त्वचा में नमी बनाए रखता है। कोलेजन एक प्रकार का प्रोटीन है जो मछली के सभी हिस्सो में पाया जाता है।
सप्ताह में एक से दो बार मछली का सेवन करने से त्वचा के टोन में सुधार आता है। इसमें मौजूद प्रोटीन और फाइबर त्वचा को मजबूत बनाता है। एंटी ऑक्सीडेंट के गुण त्वचा पर होने वाले मुंहासे और झुरियों को कम करता है। इसमें मौजूद कूलिंग प्रभाव त्वचा को शांत बनाता है।
8. फल | Fruits:
फलों का सेवन करने से शरीर को कई सारे फायदे होते है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते है जो त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से बचाते है। फल में विटामिन और मिनरल्स पाए जाते है जो त्वचा को होने वाली समस्या कील, मुंहासे, दाग-धब्बें और झूरियो को कम करता है।
फल में पानी की मात्रा अधिक होती है जो त्वचा को हाइड्रेट बनाए रखता है। इसमें मौजूद कूलिंग प्रभाव त्वचा को शांत करने में मदद करते है। ये त्वचा की सेहत को बेहतर बनाता है। इसका सेवन करने से त्वचा की रंगत में सुधार आता है।
9. कद्दू के बीज | Pumpkin Seeds:
कद्दू के बीज खाने के कई सारे फायदे होते है। कद्दू के बीज में एंटी ऑक्सीडेंट के गुण होते है जो त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से बचाते है। कद्दू के बीज में मौजूद विटामिन और मिनरल्स त्वचा को होने वाली समस्या जैसे मुंहासे, धब्बें और झुरियों को कम करता है। इसके सेवन से त्वचा की सेहत बेहतर बनती है।
इसमें एंटी इंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते है जो त्वचा पर होने वाली एलर्जी जैसी समस्या से छुटकारा दिलाता है। इसमें मौजूद जिंक सीबम प्रोडक्शन को नियंत्रण करता है। इससे त्वचा का पीएच लेवल बना रहता है।
10. डार्क चॉकलेट | Dark Chocolate:
डार्क चॉकलेट में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स त्वचा के लिए फायदेमंद होते है। इसमें कई सारे तत्व होते है जो स्वस्थ के लिए फायदेमंद होता है। इसमें फ्लेवोनॉयड्स पाया जाता है जो त्वचा को हाइड्रेट बनाता है। इससे त्वचा चमकदार और मजबूत बनती है।

इसका सेवन करने से सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा को बचाया जाता है। इसमें मौजूद कोकोआ त्वचा को मुलायम बनाता है। इसमें मौजूद कैफ़ीन त्वचा को टाइट बनाता है।
चमकती त्वचा के लिए फेस पैक | Face Pack For Glowing Skin:
- एलोवेरा, नींबू और शहद फेस पैक।
- शहद और नींबू फेस पैक।
- मुल्तानी मिट्टी और दही फेस पैक।
- टमाटर और शहद फेस पैक।
- खीरा, दही और शहद फेस पैक।
- चंदन फेस पैक।
- केला और शहद फेस पैक।
- एलोवेरा जेल और खीरे का फेस पैक।
चेहरे पर चमक लाने के लिए कोन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए | Which Exercise Should Be Done To Bring Glow On The Face:
- हलासन
- सर्वांगासन
- त्रिकोणासन
- शीर्षासन
- फेस टैपिंग
- बलून पोज
- भुजंगासन
- बालासन
- भारदाजसन
- मत्स्यासन
बेदाग त्वचा के लिए कुछ टिप्स | Some Tips For Flawless Skin:
- ओमेगा -3 फैटी एसिड्स भरपुर खाद्य पदार्थ का सेवन करें।
- एंटी ऑक्सीडेंट भरपुर खाद्य पदार्थ।
- प्राणायाम।
- हाइड्रेट रखें शरीर को।
चेहरा खराब होने के कारण | Reason For Skin Damage:
- कई प्रकार के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना।
- तनाव।
- ज्यादा सन एक्सपोजर।
- भोजन में पोषण की कमी।
- हार्मोन्स में बदलाव होना।
- कीमोथेरेपी
- गलत ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना।
- त्वचा पर चोट लगना।
यह भी जानें: आठ आयुर्वेदिक तेल के फायदे स्वास्थ्य और सौंदर्य के लिए।
1. कोन सा भोजन त्वचा को चमकदार बनाता है?
त्वचा को चमकदार बनाने के लिए डाइट में प्रोटीन, विटामिन, एंटी ऑक्सीडेंट, ओमेगा 3 फैटी एसिड्स और हाइड्रेशन से भरपुर खाद्य पदार्थ को शामिल करना चाहिए।
2. त्वचा को गोरा बनाने के लिए कोन सा जूस पीना चाहिए?
1. टमाटर का जूस।
2. बीटरूट जूस।
3. अनार का जूस।
4. खीरे का जूस।
5. संतरे का जूस।
6. गाजर का जूस।
7. एलोवेरा जूस।
8. नारियल पानी।