झड़ते बालों को रोकने के लिए 8 सबसे अच्छे तेल | Top 8 Best Oil For Hairfall
झड़ते बाल | Hairfall:
बाल झड़ने की समस्या आज कल आम बात है। कही लोग बाल झड़ने पर कही तरह के उपाय करते है जिससे कही बार उनके बाल कम झड़ने की बजाय ज्यादा झड़ने लग जाते है। गलत प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से कही बार हमारे बालों को हम नुकसान पहुंचा देते है।
सामान्य तौर पर हर किसी के बाल झड़ते है लेकिन कही बार ज्यादा बाल झड़ने की वजह से सिर गंजा नजर आने लगता है ऐसा इसलिए होता है की जब हमारे बालों को जो पोषण चाहिए व नही मिलता है तो पोषण की कमी से हमारे बाल झड़ने लगते है। बालों को झड़ने से रोकने के लिए प्राकृतिक तेल का इस्तेमाल करें जिससे बालों के झड़ने की समस्या कम होगी।
बाल झड़ने से रोकने के लिए हमे हमारी डाइट में कही तरह के बदलाव करने पड़ते है हमें हमारी डाइट में स्वस्थ पदार्थों को शामिल करना चाहिए। बालो को धोने के बाद अच्छी कंपनी का कंडीशनर इस्तेमाल करना चाहिए। बालों को काला और घना बनाने के लिए घरेलू उपाय का इस्तेमाल करना चाहिए।

बालों को सही तरह से पोषण मिले और हमारे बालों की ग्रोथ अच्छी हो इसलिए हमें बालों में अच्छी तरह से ऑयल से मसाज करनी चाहिए। कोन सा तेल लगाने से हमारे बाल मजबूत बनेंगे ये सब आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे।
झड़ते बालों को रोकने के लिए तेल | Oil To Prevent HairFall:
1. नारियल का तेल | Coconut Oil:
नारियल तेल को बालों में लगाने से एक नही कही प्रकार से बालों को फायदा होता है। इस तेल में हेल्थी फैट्स ओमेगा 3 और विटामिन ई की भरपुर मात्रा पाई जाती है जो बालों को पोषण देता है और बेजान बालों को चमकदार बनाता है। यह तेल स्कैल्प को हाइड्रेट करता है और रुसी जैसी समस्या से निजात दिलाता है।
यह बालों से प्रोटीन की हानि को कम करता है जिससे बाल टूटने से बचते हैं। इस तेल का इस्तेमाल करने से बाल काले, घने और मजबूत बनते है। यह तेल झड़ते बाल की समस्या को दूर करके बालों को स्वस्थ बनाता है। नारियल तेल को त्वचा पर भी लगाने के कही है फायदे है ये आपकी त्वचा को हाइड्रेट करता है और उसे चमकदार बनाता है। इसका इस्तेमाल मसूड़ों से बैक्टीरिया को दूर रखने में भी किया जाता है।
इसको न सिर्फ बालों को स्वस्थ बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है बल्कि इसका इस्तेमाल कही तरह से किया जाता है। यह तेल हमारे शरीर में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। होठ फटे होने पर नारियल तेल को लगाने से फटे हुए होठों की समस्या कम होती है।
2. प्याज का तेल | Onion Oil:
प्याज का तेल बालों को कही तरह से लाभ पहुंचाता है। इसमें सल्फर की मात्रा होती है जो बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है जिससे बाल कम झड़ते है। प्याज में पाए जाने वाले एंटी बैक्टियल और एंटी फंगल गुण स्कैल्प में होने वाली समस्याओं को कम करने में मदद करता है। इस तेल से स्कैल्प में मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है व बालों की ग्रोथ तेजी से होती है और ये झड़ते बालों को रोक कर उन्हें लंबा और घना बनाता है।

प्याज के तेल को लगाने से स्कैल्प पर होने वाले किसी भी प्रकार के इन्फेक्शन को दूर करता है। ये तेल बालों को काला करने में मदद करता है। इस तेल के इस्तेमाल से स्कैल्प का पीएच लेवल संतुलित रहता है। इस तेल के इस्तेमाल से बाल मुलायम और चमकदार बनते है। प्याज के तेल को हम घर में आसानी से बना सकते है।
3. मैथी का तेल | Fenugreek Oil:
मैथी के सेवन करने के जितने फायदे है उतने ही मैथी का तेल बालों में लगाने के फायदे है। मैथी का तेल बालों में लगाने से बाल झड़ने बंध होते है और बालों का तेजी से विकास होता है। मैथी के तेल में फाइटोस्ट्रोजन पाए जाते है जो बालों के विकास में मदद करते है और उन्हें लंबा और घना बनाते है। मैथी के तेल में प्रोटीन और आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो बालों को स्वस्थ बनाए रखता है।
मैथी का तेल बालों में लगाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और बाल स्वस्थ बनते है। मैथी का इस्तेमाल स्कैल्प से रुसी की समस्या को कम करने में मदद करता है। मैथी झड़ते बालों की समस्या को दूर करने में बेहद ही कारगर है। मैथी का हेयर मास्क बनाकर लगाने से रुखे बालों की समस्या कम होती है। मैथी का हेयर मास्क बालों को चमकदार और काला, घना बनाता है।
4. गुड़हल का तेल | Hibiscus Oil:
गुड़हल का फूल दिखने में जितना सुंदर होता है उतने ही उसके इस्तेमाल करने के फायदे है। यह तेल बालों के स्वास्थ के लिए बेहद फायदेमंद है ये बालों को लंबा और घना बनाता है और बालों को शाइनी बनाने में मदद करता है। इस तेल को स्कैल्प में मसाज करने से ये आपकी स्कैल्प को नमी प्रदान करता है।
इस तेल का इस्तेमाल आप बालों में से रुसी को कम करने के लिए कर सकते हैं। यह आपके बाल को समय से पहले सफेद होने से रोकता है। इससे स्कैल्प में मसाज करने से झड़ते बालों की समस्या कम होती है। इसकी नियमित मसाज करने से बाल घने और मजबूत होते है। गुड़हल का इस्तेमाल बालों के साथ त्वचा को चमकदार बनाने में भी किया जाता है।
5. अदरक का तेल | Ginger Oil:
अदरक का तेल बालों को कही तरह से फायदा पहुंचाता है इसमें कही तरह के गुण होते है जो बालों के स्वास्थ के लिए फायदेमंद है। इसमें एंटी बैक्टिरियल और एंटी इंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते है जो बालों को स्वस्थ और शाइनी बनाने में मदद करते है। इसमें मौजूद फैटी एसिड पतले बालों को घना बनाने में मदद करता है।
यह तेल आपके सफेद बालों को काला करने में मदद करता है। इस तेल की स्कैल्प में मसाज करने से रुसी की समस्या से छुटकारा मिलता है। अदरक के तेल स्कैल्प में होने वाली एलर्जी और खुजली से छुटकारा दिलाता है। इस तेल का इस्तेमाल आप रोजाना कर सकते है इससे आपके बाल जल्द ही लंबे और घने बनेंगे।
6. आंवले का तेल | Gooseberry Oil:
आंवले के कही सारे फायदे है ये आपके शरीर को स्वस्थ बनाता है। आंवले का सेवन शरीर में से गंदगी निकालने के लिए भी किया जाता है। इसका सेवन करने से त्वचा और बाल दोनो स्वस्थ बने रहते है। इसका तेल बालों को मजबूत बनाता है व नए बालों की ग्रोथ में मदद करता है। इससे बाल घने और चमकदार बनते है।
इसमें पाए जाने वाला टैनिन बालों को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है। झड़ते बालों को कम करके उन्हे स्वस्थ और चमकदार बनाता है। इस तेल से स्कैल्प में मसाज करने से स्कैल्प से रुसी, एलर्जी और सूजन को कम करने में मदद करता है। यह तेल बालों को नमी प्रदान करता है और बालों को स्वस्थ बनाता है।
7. सरसों का तेल | Mustard Oil:
सरसों का तेल हर किसी की रसोई में आसानी से मिल जाता है। सरसों के तेल का सेवन करना ही उतना ही फायदेमंद है जितना इसका इस्तेमाल त्वचा और बालों के लिए करना है। इससे मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और शारीरिक गतिविधियों में एनर्जी मिलती है। यह तेल बालों की वृद्धि करता है और बालों से रुसी को कम करता है।

सरसों के तेल में ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड्स पाए जाते है जो ह्रदय संबंधी बीमारियों को कम करता है। इससे मालिश करने से जोड़ो के दर्द और कान जैसे दर्द को कम करता है। इसका इस्तेमाल खासी – जुकाम को दूर करने के लिए किया जाता है। यह तेल त्वचा पर लगाने से त्वचा मॉइश्चराइज होती है ये त्वचा को चमकदार बनाता है।
8. लौकी का तेल | Bottle Gourd Oil:
लौकी की तरह ही लौकी के तेल में भी कही सारे पोषक तत्व होते है जो हमारे बालों के स्वास्थ के लिए बेहद जरुरी है। इस तेल से बालों में मसाज करने से बाल मजबूत बनते है और ये बालों को लंबा और घना बनाता है। इस तेल से स्कैल्प में मसाज करने से डैंड्रफ की समस्या दूर होती है। यह तेल सफेद बालों को काला बनाने में मदद करता है।
इस तेल से स्कैल्प में मसाज करने से बाल लंबे होते है साथ ही में ये जड़ों को मजबूत बनाता है। यह तेल सफेद बालों को काला बनाने में मदद करता है। इसका नियमित इस्तेमाल करने से माइग्रेन जैसी समस्या से निजात दिला सकता है। इसके जूस का सेवन भी कर सकते है उससे भी शरीर को कही तरह से फायदा पहुंचता है।
बालों में तेल कैसे लगाए | How To Apply Oil To Hair:
बालों में तेल लगाने का भी एक सही तरीका होता है उस तरीके से बालों में तेल लगाने से बालों को पोषण मिलता है और बालों का विकास अच्छे से होता है। बालों में तेल को लगाकर अच्छे से मालिश करके तेल को 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें।

- सबसे पहले तेल को गुनगुना गर्म करें।
- बालों को छोटे छोटे हिस्सो में अलग कर दे।
- अंगुलियों की मदद से तेल को स्कैल्प पर लगाए।
- तेल लगाने के बाद अच्छी तरह से मालिश करें।
- तेल लगाने के बाद एक गर्म पानी में भिगोए तोलिए को बालों में लपेट लें।
- अच्छे से बालों में शैम्पू कर लें।
- बालों को शैम्पू करने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
बालों में तेल कब लगाना चाहिए | When Should You Apply Oil To Your Hair:
बालों में तेल लगाने का एक सही समय होता है उसी समय बालों में तेल लगाना चाहिए जिससे बालों के विकास में मदद मिलेगी।
- शैम्पू करने के 4,5 घंटे पहले बालों में तेल लगाना चाहिए।
- सुबह बाल धो रहे है तो एक दिन पहले रात को भी बालों में तेल लगा सकते है।
- बालों में तेल लगाकर अपने पसंदीदा शैम्पू से बालों को धो ले।
- बालों को हमेशा गुनगुने पानी से धोएं।
बालों में तेल लगाने के फायदे | Benefits Of Applying Oil To Hair:
बालों में तेल लगाने से कही सारे फायदे होते है तेल हमारे बालों को पोषण देकर उन्हें स्वस्थ बनाने में मदद करता है। तेल लगाने से बालों को पोषण मिलता है जिससे बाल लंबे और घने बनते है।

- बालों का झड़ना कम होता है और बाल मजबूत बनते है।
- तेल बालों को पोषण देने का काम करता है और बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है।
- तेल स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने का काम करता है।
- तेल लगाने से डैंड्रफ की समस्या कम होती है।
- तेल लगाने से बालों में नमी बनी रहती है।
बालों में तेल लगाने से क्या होता है | What Happens When You Apply Oil To Your Hair:
- बालों में तेल लगाने से बालों को सभी जरुरी पोषक तत्व मिलते है।
- इससे बाल उलजते कम है और बालों को चमक मिलती है।
- तेल से स्कैल्प स्वस्थ रहता है और बाल डैमेज नही होते है।
- तेल लगाने से डैंड्रफ की समस्या कम होती है।
- तेल लगाने से तनाव कम होता है।
- तेल लगाने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
यह भी जानें: आयुर्वेदिक तेल की उत्पति और महत्व।
1. नहाने के बाद बालों में क्या लगाना चाहिए?
नहाने के बाद बालों में कंडीशनर लगाना चाहिए इससे बालो में नमी बनी रहती है। बालो में हेयर सीरम भी लगा सकते है इससे बालों का झड़ना कम होता है और बालों में चमक आती है।
2. बालों को घना बनाने के लिए कोन से तेल का इस्तेमाल करें?
बालों को घना बनाने के लिए कही सारे तेलों का इस्तेमाल कर सकते है।
1. बादाम का तेल।
2. जोजोबा ऑयल।
3. कैस्टर ऑयल।
4. रोजमेरी ऑयल।
5. आंवला तेल।